+ Reply to Thread
Page 2 of 2 FirstFirst 1 2
Results 11 to 18 of 18

Thread: WEEKLY UPDATED CURRENT AFFAIRS from NOVEMBER 2009 ONWARDS....(HINDI)

  1. #11
    Not too shy to talk saarthak's Avatar
    Join Date
    Jan 2010
    Location
    india
    Posts
    103

    Cool Re: WEEKLY UPDATED CURRENT AFFAIRS from NOVEMBER 2009 ONWARDS....(HINDI)

    DECEMBER-2009 continues.....





    12 दिसंबर 2009



    जापान और अमेरिका ने ऐतिहासिक 'मुक्त आकाश' व्यवस्था के तहत अपने नागरिक उड्डयन बाजार को पूरी तरह उदार बनाने पर सहमति जताई है। दोनों देशों के अधिकारियों ने वाशिंगटन में कहा कि इससे एयरलाइन के गठजोड़ मजबूत होंगे। यह जापान की ओर से पहला पूरी तरह उदार विमानन करार है। इसके तहत जापान के दोनों प्रमुख हवाई अड्डे नारिता और होनेदा आते हैं। माना जा रहा है कि इस करार से अमेरिका की डेल्टा एयरलाइंस और अमेरिकन एयरलाइंस के बीच जारी प्रतिद्वंद्विता और बढ़ेगी।



    म्यांमार की नई राजधानी नेटपी ता में सात देशों के समूह 'बिम्सटेक' की 12वीं मंत्रिस्तरीय बैठक अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद के मुद्दे पर एकमत होकर समाप्त हो गई। बे ऑफ बंगाल इनिशिएटिव फॉर मल्टी सेक्टोरल टेक्निकल एंड इकोनोमिक को-ऑपरेशन की इस बैठक में सभी सात देशों के विदेश मंत्रियों ने व्यापार, निवेश, ऊर्जा और गरीबी उन्मूलन के विषय पर चर्चा की। म्यांमार के प्रधानमंत्री जनरल थेन सेन ने दोहराया कि उनका देश बिम्सटेक देशों के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए कार्य करेगा।



    अमेरिका ने ईरान को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि ईरान अगर अपने परमाणु कार्यक्रम को संयुक्त राष्ट्र मानकों के अनुरूप नहीं बनाता है तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता राबर्ट गिब्स ने कहा कि उनका देश ईरान में मानवाधिकारों की बिगड़ती स्थिति पर भी चिंतित है। इससे पहले यूरोपीय संघ ने कहा था कि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम के बारे में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की जिज्ञासा शांत करने में विफल रहा है।

    13 दिसंबर 2009



    भारत सरकार पाकिस्तान मूल के नागरिकों के लिए वीजा नियम कड़ा कर सकती है। पश्चिमी देशों में पाकिस्तानी मूल के लोगों के आतंकवाद की ओर बढ़ते रुझानों को देखते हुए सरकार ने यह योजना बनाई है। गृहमंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान में आतंकी संगठन अलकायदा से संबंध रखने वाले पांच अमेरिकियों की गिरफ्तारी की घटना से सरकार चिंतित है। गौरतलब है कि इन पांच अमेरिकियों में से दो पाकिस्तानी मूल के हैं। नए नियम के तहत पाकिस्तान मूल के नागरिकों को सिर्फ नई दिल्ली से ही वीजा दिया जाएगा, साल में भारत यात्रा के लिए निर्धारित संख्या तय करना मुख्य होगा।



    ब्रिटेन में समय से पहले आम चुनाव की संभावना बलवती हो गई है। द संडे टाइम्स के अनुसार एक ताजा सर्वेक्षण में कंजर्वेटिव पार्टी की बढ़त के कम होने के बाद लेबर पार्टी ने कार्यकर्ताओं को नए साल में कभी भी चुनाव के लिये तैयार रहने को कहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि वैसे तो छह मई आम चुनाव की संभावित तारीख है, लेकिन ब्रिटिश अखबारों के सर्वेक्षण 'युगाव' में लेबर पार्टी को मिली उछाल से तय है कि चुनाव 25 मार्च तक हो जायेंगे।



    अमेरिका में बेल आउट पैकेज लेने वाली कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों के वेतन की सीमा बढ़ा दी गई है। मंदी से जूझ रही अमेरिकी कंपनियों को सरकार ने भारी भरकम आर्थिक पैकेज मुहैया कराया था। इस बेल आउट पैकेज को प्राप्त करने वाली कंपनियों पर कुछ शर्तें रखी गई थीं, जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों के वेतन में कटौती करना भी शामिल था। उल्लेखनीय है कि सरकारी मदद लेने वाली कंपनियों में कई कंपनियां ऐसी थीं जो खराब आर्थिक हालत के बाद भी भारी भरकम रकम अपने वरिष्ठ अधिकारियों को अदा कर रही थीं।



    उत्तर कोरिया और अमेरिका क्षेत्र में स्थाई शांति स्थापना के लिए दोबारा वार्ता शुरू करने पर सहमत हो गए हैं। दक्षिण कोरिया की समाचार एजेंसी योन्हाप ने अधिकारी के हवाले से बताया कि अमेरिका के वार्ताकार स्टीफन बोसवर्थ की पिछले सप्ताह उत्तर कोरिया की यात्रा के दौरान दोनों देश शांतिवार्ता की राह पर चलने को तैयार हुए। उल्लेखनीय है कि दोनों देश इस चार पक्षीय वार्ता को दोबारा शुरू करने पर एकमत हो गए हैं।

    14 दिसंबर 2009



    ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े गोपनीय दस्तावेजों से पता चला है कि ईरान परमाणु बम के विस्फोट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले उपकरण न्यूक्लियर ट्रिगर के परीक्षण की तैयारी कर रहा है। ब्रिटिश समाचार पत्र 'द टाइम्स' को ईरान के अत्यंत संवेदनशील सैन्य परमाणु कार्यक्रम से जुड़े दस्तावेजों से पता चला है कि ईरान चार वर्षों के अंदर परमाणु हथियार बनाने में प्रयुक्त होने वाले न्यूट्रान इनिशियेटर के परीक्षण की तैयारी कर रहा है। इससे परमाणु बम का विस्फोट होता है। विदेशी खुफिया एजेंसियों के मुताबिक यह योजना वर्ष 2007 से चल रही है।



    अमेरिकी अर्थशास्त्री और नोबेल पुरस्कार विजेता पॉल एंथनी सैमुअलसन का मैसाचुसेट्स में निधन हो गया है। वह 94 वर्ष के थे। उन्हें 1970 में नोबेल पुरस्कार मिला था। वह अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार पाने वाले पहले अमेरिकी थे। सैमुअलसन ने 1948 में अर्थशास्त्र पर एक किताब 'इकोनॉमिक्स : इन इंट्रोडक्टरी एनालिसिस' लिखी थी। इस किताब का अब तक 40 भाषाओं में अनुवाद हो चुका है। इसकी तकरीबन 40 लाख प्रतियां बिक चुकी हैं।



    स्पेन से अलग होने के लिए कैटालोनिया के निवासियों ने प्रतीकात्मक जनमत संग्रह के लिए मतदान किया है। इससे कैटालोनिया की स्वतंत्रता की दिशा में एक कदम बढ़ाने की उम्मीद बंध गई है। गौरतलब है कि इस स्वतंत्रता के लिए कैटालोनिया के 166 शहरों और गांवों के लोगों से एक ही प्रश्न पूछा गया कि क्या कैटालोनिया को स्वतंत्र देश और यूरोपीय संघ का सदस्य बनना चाहिए? जिसके चलते यह जनमत संग्रह दुनिया भर के सामने नजर आया है। यह मतदान स्थानीय संघों, राजनीतिक दलों और यूनियनों के सहयोग से आयोजित किया गया था।



    जनवरी 2010 में कैम्ब्रिज की 800वीं वर्षगांठ के समापन समारोह को भव्य बनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। समापन समारोह को यादगार बनाने के लिए अद्भुत लेजर शो तैयार किया गया है। उस जगह पर रोशनी का अद्भुत नजारा पेश किया जायेगा जहां से इस विश्वविद्यालय की शुरुआत हुई थी। इस शो में 800 साल का इतिहास भी सबके सामने प्रस्तुत किया जायेगा। गौरतलब है कि सन् 1209 में कुछ विद्वान अध्ययन के लिए एकत्र हुए थे और इस विश्वविद्यालय के नामकरण के साथ ही इसकी नींव पड़ी। हालांकि भारत सहित दुनिया भर में कैम्ब्रिज की 800वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनायी गयी थी और अब समापन भी इसी धूमधाम से करने की तैयारी लंदन में चल रही है।

    15 दिसंबर 2009



    हैदराबाद स्थित राष्ट्रीय भू-भौतिकी अनुसंधान संस्थान ने भूकंप पूर्वानुमान तकनीक का सफलतापूर्वक परीक्षण कर परिणाम प्राप्त कर लिया है। एनजीआरआई के कार्यवाहक निदेशक वाई.जे. भास्कर राव ने बताया कि इस तकनीक को प्रयोग में लाने के लिए पिछले दो दशक से कृत्रिम कोयना झील में शोध किया जा रहा था। झील में कृत्रिम भूकंप की संभावना पर शोध किया गया। जहां 1 दिसंबर को कंपन वाले क्षेत्र पहले से चिन्हित कर लिए गए थे वहीं पांच किलोमीटर तक भूकंप का क्षेत्र भी इस विधि से पहचान लिया गया। गौरतलब है कि भूकंप का पूर्वानुमान करने के लिए जिस तकनीक को आविष्कृत किया है उसे न्यूक्लिएशन तकनीक के नाम से जाना जाता है।



    पर्यावरण मंत्री श्री जयराम रमेश ने कहा है कि भारत कार्बन उत्सर्जन पर कानूनी रूप से बाध्यकारी कटौती को मंजूर नहीं करेगा। कोपेनहेगन में जारी बयान में उन्होंने उम्मीद जतायी कि इस जलवायु परिवर्तन सम्मेलन का समापन निर्णायक मसौदे को पारित करने के साथ ही होगा। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में जिन दो मसौदों पर चर्चा हो रही है उसमें पहला क्योटी प्रोटोकॉल और दूसरा सहयोग पर आधारित दीर्घकालिक कार्रवाई है।



    जलवायु परिवर्तन से जुड़े मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने केन्या की पर्यावरण विद् वेंगारी मथाई को विश्व संस्था की शांति दूत बनाने का फैसला किया है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने कहा है कि सभी की सहमति से वेंगारी मथाई को यह पद दिया गया है। उल्लेखनीय है कि वेंगारी मथाई को 2004 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

    16 दिसंबर 2009



    प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह और वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी ने पृथक तेलंगाना की मांग उठा रहे सांसदों को शांत रहने की सलाह दी है। उन्होंने इस मुद्दे के समर्थक और इस मुद्दे के लिए विरोध करने वाले सांसदों को स्थिति की गंभीरता और संवेदनशीलता का अध्ययन करने को कहा है। उन्होंने सख्त लहजे में यह भी कहा है कि उत्तेजना के बजाय धीर गंभीरता से काम लें। विदित हो कि नई दिल्ली में पृथक तेलंगाना राज्य की मांग के सिलसिले में सांसदों का समूह डॉ. सिंह से मिला था।



    1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की विजय की 38वीं वर्षगांठ के अवसर पर नई दिल्ली में रक्षा मंत्री श्री ए.के. एंटोनी ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक बनवाने की घोषणा की। गौरतलब है कि 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध बांग्लादेश के मुद्दे पर हुआ था। उल्लेखनीय है कि इसी पराजय के बाद पाकिस्तान और बांग्लादेश नाम के दो देशों का जन्म हुआ। भारत 16 दिसंबर को पाकिस्तान पर मिली विजय को विजय दिवस के रूप में मनाता है। इसी अवसर पर इंडिया गेट पर सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के बाद रक्षा मंत्री ने युद्ध स्मारक के बारे में विस्तार से कहा।



    मानव संसाधन विकास मंत्रालय ग्रामीण परिवेश में शिक्षा के प्रचार-प्रसार के साथ युवाओं के पलायन रोकने के लिए 14 नए विश्वविद्यालय खोलने पर विचार कर रहा है। यह विश्वविद्यालय ग्रामीण क्षेत्रों में खोले जायेंगे जिससे ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इन विश्वविद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा को प्रमुखता दी जायेगी जिसके लिए निजी क्षेत्र के विद्वानों, सामाजिक संगठनों की मदद ली जाएगी।



    ईरान ने दो हजार किलोमीटर तक मार करने वाले 'सेजिल-2' प्रक्षेपास्त्र का सफलतापूर्वक परीक्षण कर लिया। तेहरान में सेटेलाइट टेलीविजन अल आलम ने बताया कि साहाख प्रक्षेपास्त्र की तुलना में सेजिल प्रक्षेपास्त्र लंबी दूरी तक मार कर सकता है। यह प्रक्षेपास्त्र इजरायल और खाड़ी में अमेरिकी शिविरों तक भी पहुंच सकता है। हालांकि इस परीक्षण से ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर जारी विवाद के और तीव्र होने की आशंका है। उधर ईरान पर अंतर्राष्ट्रीय दबाव बढ़ाने के उद्देश्य से अमेरिकी संसद एक नया कानून बनाने पर विचार कर रही है। इसके तहत राष्ट्रपति बराक ओबामा को ईरान को मदद पहुँचाने वाली कंपनियों पर प्रतिबंध लगाने के अधिकार मिल जायेंगे।

    17 दिसंबर 2009



    अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स ने वित्त वर्ष 2010 के लिए 636 अरब डॉलर के रक्षा बजट पर वाशिंगटन में सहमति की मुहर लगा दी है। इस भारी भरकम रक्षा बजट में इराक और अफगानिस्तान में जारी जंग के लिए भारी कोष आवंटित किया गया है। माना जा रहा है कि व्हाइट हाउस नए साल में अफगानिस्तान में अतिरिक्त 30 हजार सैनिकों की तैनाती के खर्च के एवज में संसद से अतिरिक्त 30 अरब डॉलर के बजटीय आवंटन पर भी मुहर लगवाने वाला है। उल्लेखनीय है कि रक्षा बजट के पक्ष में कुल 395 मत पड़े, जबकि इसके विरोध में 34 मत पड़े।



    सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश पर बंबई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश स्वतंत्र कुमार को उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। केंद्रीय विधि और न्याय मंत्रालय की ओर से नई दिल्ली में जारी अधिकारिक बयान के अनुसार राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने संविधान के अनुच्छेद 124 के उपखंड-दो में प्रदत्त अधिकारों के तहत न्यायमूर्ति कुमार को उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया है। न्यायमूर्ति कुमार की नियुक्ति उनके कार्यभार संभालने के दिन से प्रभावी होगी।

    18 दिसंबर 2009



    कोपेनहेगन में वार्ता के गतिरोध की स्थिति में पहुंचने के इतर ओबामा प्रशासन ने इस बात पर जोर दिया कि सम्मेलन में आगे के लिए होने वाला कोई भी समझौता पारदर्शी होना चाहिए। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव राबर्ट गिब्स ने कहा कि राष्ट्रपति इस बात से चिंतित है कि जलवायु परिवर्तन मुद्दे पर एक राय कायम नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि अमेरिका अपनी नीतियों से सभी देशों को मनवाने की कोशिश करता रहेगा। हालांकि भारत ने स्पष्ट किया कि वह किसी भी कीमत पर कोई समझौता नहीं मानेगा। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी सम्मेलन में संबोधन के दौरान यह बात कही।



    मानव शरीर के डीएनए में जीन्स की प्रकृति में बदलाव के चलते पैदा होने वाली बीमारी कैंसर के समूचे जीनोम की खोज कर ली गई है। ब्रिटिश वैज्ञानिकों ने लंदन में दावा किया है कि इस खोज के बाद अब कैंसर के कारणों और उनके इलाज का तरीका ढूंढने में आसानी होगी। जीनोम की खोज से जीन्स की प्रकृति में 23 हजार बदलावों की जानकारी मिली है। हर बदलाव खास तरह के कैंसर से संबंधित होता है।


    [B][COLOR="Magenta"]LOVE ALL SERVE ALL[/COLOR][/B]

  2. #12
    Not too shy to talk saarthak's Avatar
    Join Date
    Jan 2010
    Location
    india
    Posts
    103

    Cool Re: WEEKLY UPDATED CURRENT AFFAIRS from NOVEMBER 2009 ONWARDS....(HINDI)

    DECEMBER-2009 continues.....




    19 दिसंबर 2009



    अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई ने अपने नए मंत्रिमंडल की स्वीकृति के लिए मंत्रियों की सूची संसद में पेश की। काबुल में करजई ने संसद में पेश 23 मंत्रियों वाली सूची में अधिकांश पुराने चेहरों को दोबारा जगह दी है जिन्हें पश्चिमी देशों ने अपना समर्थन दिया है। उल्लेखनीय है कि करजई पर कुशल मंत्रिमंडल के गठन को लेकर पश्चिमी देशों और अफगानिस्तान की जनता का भारी दबाव था। संसद की स्वीकृति के बाद यह मंत्रिमंडल मूर्त रूप लेगा।



    भ्रष्टाचार मामलों में एनआरओ के तहत मिली माफी को पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट के निरस्त कर देने के फैसले के मद्देनजर प्रधानमंत्री युसूफ रजा गिलानी अब राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी का बचाव करने आ गए हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्राध्यक्ष पहले ही 12 साल की सजा काट चुके हैं। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राष्ट्रपति ने उन आरोपों के लिए सजा काटी है जिन्हें कभी भी साबित नहीं किया जा सका था। गौरतलब है कि जरदारी के खिलाफ मामला चलाने में चार से पांच अरब रुपये खर्च किये गये थे लेकिन आरोपों को साबित नहीं किया जा सका था।



    पूर्वोत्तर इराक में मिली सामूहिक कब्र में दर्जनों शव मिले हैं। कहा जा रहा है कि ये शव उन लोगों के हैं, जो सद्दाम हुसैन के कुर्दों के खिलाफ हमलों में मारे गये थे। इनमें से अधिकांश शव महिलाओं और बच्चों के हैं। इराक के मानवाधिकार मंत्रालय के मंत्री माजिद अब्दुल्ला करीम ने कहा कि किरकुक के पश्चिम में बनी यह कब्र लगभग दो साल पहले खोजी गई थी, लेकिन इसके बारे में सार्वजनिक तौर पर जानकारी इस सप्ताह दी गई है।



    जर्मनी, ब्रिटेन और फ्रांस समेत यूरोप के कई देशों में भारी बर्फबारी हो रही है। इस कारण ब्रिटेन में तीन ट्रेनें समुंदर के नीचे बनी सुरंग में फंस गई वहीं बेल्जियम में 350 किलोमीटर लंबे हाइवे पर सैकड़ों हादसे हुए हैं। यूरोप के ज्यादातर देशों में रुक-रुक कर बर्फबारी और हिमपात की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। तापमान शून्य से 20 डिग्री सेंटीग्रेड नीचे चला गया है। जर्मनी, रूस और बोस्निया में तीन लोगों की मौत हो गई। इस हिमपात आपदा को देखते हुए ब्रिटेन में ज्यादातर स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

    20 दिसंबर 2009



    ईरान के प्रमुख असंतुष्ट धार्मिक नेता अयातुल्ला हुसैन अली मुंतजरी का 87 साल की आयु में निधन हो गया है। उन्होंने ईरान में वर्ष 1979 की क्रांति के दौरान प्रमुख भूमिका निभाई थी। इसी दौरान ईरान इस्लामी राष्ट्र बना था और एक समय में वो नेतृत्व संभालने वाले थे। शियाओं के वो सम्मानित नेता थे। गौरतलब है कि मुंतजरी ने जून में विवादास्पद चुनावों के बाद अहमदीनेजाद के खिलाफ फतवा जारी किया था।



    अल्पसंख्यकों की शैक्षिक और रोजगार की स्थिति के अध्ययन पर रिपोर्ट देने के लिए गठित जस्टिस रंगनाथ मिश्र आयोग ने भाषायी अल्पसंख्यकों के हितों को देखते हुए देश में त्रिभाषा फार्मूला लागू किए जाने की सिफारिश की है। पांच सदस्यीय आयोग की रिपोर्ट लोकसभा के शीत सत्र में पेश की गई है। नई दिल्ली में आयोग के प्रमुख जस्टिस रंगनाथ मिश्र ने कहा है कि भाषायी अल्पसंख्यकों के हितों के लिए शिक्षा में त्रिभाषा फार्मूला अनिवार्य किया जाना चाहिए।



    रसायन शास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार जीतने वाले भारतवंशी अमेरिकी वेंकटरमण रामकृष्णन ने मुंबई में कहा है कि अगर सरकार उनसे कहे तो वह अपने विषय पर शोध करने के लिए भारत की मदद करने को तैयार हैं। एक विशेष साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि भारत में अच्छे वैज्ञानिक मौजूद हैं, इसलिए अगर भारत सरकार मुझसे उनकी मदद के लिए कहे तो मैं इसके लिए तैयार हूँ लेकिन यह शोध मेरे विषय से जुड़ा होना चाहिए।

    21 दिसंबर 2009



    कजाकिस्तान के प्रक्षेपण स्थल से रूस ने क्रिसमस मिशन के लिए बैंकानूर से रॉकेट छोड़ा है। इसका नाम सोयूज टीएमए-17 है। इस पर अमेरिकी, रूसी और जापान के अंतरिक्ष यात्री सवार हैं। संचालन दल सहित सदस्यों की संख्या 5 है। जाड़े के दिनों में सोयूज का यह पहला प्रक्षेपण है। गौरतलब है कि पहले से ही अंतरिक्ष यात्री जेफ विलियम्स और मैक्सिम विलियम्स और मैक्सिम सुरायेव विभिन्न स्तरों पर शोध कर रहे हैं।



    ब्रिटेन की नागरिकता प्राप्त भारतीय अप्रवासियों ने भारत सरकार द्वारा उन्हें दोहरी नागरिकता दिए जाने से इनकार करने के फैसले को गलत बताया है। लंदन में इस मुद्दे को लेकर यह अप्रवासी नागरिक भारतीय दूतावास के सामने प्रदर्शन भी कर सकते हैं। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह हाइली स्किल्ड माइग्रेंटस परमिट (एचएसएमपी) फोरम और एसोसिएशन ऑफ माइग्रेंट्स ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर उन्हें दोहरी नागरिकता प्रदान करने का निवेदन किया था। इस कदम से विदेशी नागरिकता प्राप्त भारतीयों को भारत के नागरिकों को मिलने वाली पूरी सुविधाएं भी मिलतीं।



    वैश्विक तापमान पर और अधिक ध्यान देते हुए इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय अगले वर्ष से जलवायु परिवर्तन पर एक पाठ्यक्रम शुरू करेगा। यह डिप्लोमा पाठ्यक्रम देश भर में स्थित इग्नू के ढाई हजार केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध रहेगा। इग्नू के कुलपति राजशेखरन पिल्लै ने नई दिल्ली में कहा कि यह कार्यक्रम 2010 से शुरू होगा, जिसमें क्योटो प्रोटोकाल और कोपेनहेगन सम्मेलन की जानकारी को भी शामिल किया जायेगा।

    22 दिसंबर 2009



    बीते छह वर्ष से संयुक्त राष्ट्र के सहस्त्राब्दी अभियान का नेतृत्व कर रहे जाने-माने भारतीय कार्यकर्ता सलिल शेट्टी को लंदन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल ने नया महासचिव नियुक्त कर दिया है। एमनेस्टी इंटरनेशनल की कार्यकारी समिति के अध्यक्ष पीटर पैक नेसलिल शेट्टी की नियुक्ति पर खुशी जताई है। गौरतलब है कि गरीबी विरोधी अंतरराष्ट्रीय गैर-सरकारी संगठन एक्शन एड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सलिल शेट्टी सहस्त्राब्दी अभियान के सफलतम निदेशक भी रहे हैं।



    भारत और भूटान ने अपने निकट मैत्री संबंधों को और मजबूत बनाते हुए नई दिल्ली में विभिन्न क्षेत्रों में 12 समझौते किए, जिनमें वर्ष 2020 तक 10 हजार मेगावॉट विद्युत उत्पादन करने संबंधी चार करार शामिल हैं। भारत यात्रा पर आए भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांग्चुक और प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने इन समझौतों पर हस्ताक्षर किए। पूर्वोत्तर में सक्रिय उग्रवादी संगठनों के खिलाफ दोनों देशों ने सहयोग बढ़ाने का भी फैसला लिया है। साथ ही विमान उड़ानों की संख्या में बढ़ोत्तरी, मादक पदार्थों की तस्करी रोकने, सूचना प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी दोनों देशों के बीच नए करार तय हुए।



    मशहूर वैज्ञानिक प्रोफेसर सी.एन. राव को अगस्ट विलमैन वोन हॉफमैन पुरस्कार से नवाजा गया है। प्रोफेसर राव को यह पुरस्कार अगले साल 29 अगस्त को नुर्नबर्ग में होने वाली यूरोपियन केमिकल कांग्रेस में प्रदान किया जायेगा। गौरतलब है कि प्रोफेसर राव को रसायन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए जर्मन केमिकल सोसाइटी की ओर से यह प्रतिष्ठित पुरस्कार दिया जा रहा है। वह यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय वैज्ञानिक हैं। जवाहरलाल नेहरू आधुनिक अनुसंधान केंद्र ने बताया कि पहले यह पुरस्कार सिर्फ नोबल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक को ही दिया जाता था।

    23 दिसंबर 2009



    रूस सोयुज यान के आधार पर मानवयुक्त अंतरिक्ष यान बनाने में भारत की मदद करेगा। संघीय अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोमोस के प्रमुख एलेक्सी क्रासकोव ने मास्को में कहा कि भारत अपना मानवयुक्त अंतरिक्ष यान बनाने में सोयुज की विशेषज्ञता से मदद हासिल करना चाहता है और हम सोयुज की प्रौद्योगिकी के आधार पर अंतरिक्ष यान बनायेंगे, लेकिन यह सोयुज जैसा नहीं होगा। उन्होंने कहा सोयुज का वजन बहुत ज्यादा है और भारत के पास जिस तरह का प्रक्षेपण वाहन है उससे इसे प्रक्षेपित नहीं किया जा सकेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारतीय सहयोगियों से इस संबंध में हमारी बातचीत अंतिम चरण में है।



    केंद्र सरकार शिक्षा के अधिकार अधिनियम में संशोधन करने का मन बना रही है। विदित हो कि नई दिल्ली में इस मसले पर कैबिनेट की बैठक में फैसला लिए जाना संभव है। संशोधित विधेयक में विकलांगों को भी इसके तहत लाया जायेगा। सरकार ने 14 साल तक के बच्चों के लिए अनिवार्य और नि:शुल्क शिक्षा का प्रावधान वाला विधेयक हालांकि इस साल जुलाई माह में पास किया था। सरकार इसमें संशोधन कर अपंग बच्चे भी इस दायरे में लाने का प्रावधान करेगी।



    भारत आने के इच्छुक पाकिस्तानी नागरिकों के लिए अब वीजा के लिए ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा। यह नियम अगले साल एक फरवरी से लागू होगा। बीजा आवेदन फार्म भारतीय उच्चायोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।



    पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने इस्लामाबाद में कहा कि पाकिस्तान अपनी धरती पर विदेशी सेनाओं को आने की अनुमति नहीं देगा और न ही अमेरिकी ड्रोन हमलों के विस्तार को स्वीकार करेगा। नेशनल असेम्बली की विदेश मामलों की समिति के सामने बोलते हुए श्री कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान का मानना है कि ड्रोन हमलों से लोगों के दिल में नकारात्मक छवि बन रही है जबकि आतंकवाद के खात्मे के लिए लोगों के दिलों को जीतना बहुत जरूरी है।

    24 दिसंबर 2009



    ताइवान में एशिया का सबसे बड़ा सोलर प्लांट खोला गया है। दक्षिण ताइवान के करीब दो हैक्टेयर में फैले इस प्लांट से दिन भर में एक मेगावॉट विद्युत का उत्पादन किया जा सकेगा। विद्युत विभाग का कहना है कि प्लांट से बनाई गई बिजली से कार्बन उत्सर्जन को कम करने में मदद मिलेगी। इसका इस्तेमाल पर्यावरण को साफ-सुथरा रखने में हो सकता है। इस प्लांट में 141 बड़े सोलर प्लांट लगाए गए हैं।



    भारत में नये वीजा नियमों को देखते हुए अमेरिका ने अपने नागरिकों से भारत जाने की योजना की समीक्षा करने को कहा है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा कि वीजा के नये नियम अमेरिकियों की यात्रा को प्रभावित कर सकते हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत जाने वाले पर्यटकों को अब उनके पासपोर्ट पर एक स्टांप मिलेगा, जिसका मतलब है कि अब उन्हें दो महीने के भीतर दुबारा भारत की यात्रा करने की अनुमति नहीं मिलेगी। भले ही उनके वीजा की मान्यता अवधि कितनी भी हो।



    समुद्र का पानी गर्म होने से विभिन्न तरह की लगभग 50 लाख प्रजातियों को पनपने में मदद करने वाली प्रवाल भित्तियों के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है। नई दिल्ली में शोध वैज्ञानिकों के अनुसार 2030 तक भारतीय समुद्री इलाकों में इनके प्रभाव में कमी आने लगेगी। कोचीन स्थित सेंट्रल मरीन फिशरीज रिसर्च इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों का मानना है कि जलवायु परिवर्तन के कारण समुद्री पानी गर्म होने से अंडमान निकोबार लक्षद्वीप मन्नार की खाड़ी और कच्छ की खाड़ी में स्थित भारतीय समुद्री क्षेत्र में प्रवाल भित्तियां नष्ट होने के कगार पर हैं।

    25 दिसंबर 2009



    अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और प्रथम अमेरिकी महिला मिशेल ओबामा ने अमेरिकियों को क्रिसमस पर्व की बधाई दी और सेना का विशेष तौर पर धन्यवाद व्यक्त किया। अपने साप्ताहिक रेडियो और इंटरनेट संदेश में ओबामा ने कहा कि राष्ट्रपति के रूप में कमांडर इन चीफ के रूप में सेवा करना उनके लिए अत्यंत सम्मान की बात है। उन्होंने नि:स्वार्थ भावना के साथ काम करने वाले सैनिकों को सलाम किया और बलिदान देने वालों के प्रति आभार व्यक्त किया।



    सोमालिया के 8-9 लुटेरों के गिरोह ने एक भारतीय जहाज को अगवा कर लिया है। जहाज पर चालक दल के 13 भारतीय सदस्य सवार हैं। जहाजरानी महानिदेशालय ने मुंबई में कहा कि पिछले 6 माह के दौरान दूसरी बार लुटेरों ने भारतीय जहाज को निशाना बनाया है। जहाज एमएसवी नेफाया केन्या के किसमायो से शारजाह जा रहा था। महानिदेशालय ने इस बारे में तुरंत भारतीय तटरक्षक गार्ड और जहाज के मालिक को सूचित कर दिया है। साथ ही चालक दल सदस्यों की सूची भी मांगी है।



    अमेरिकी सीनेट के यूएस एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट के प्रमुख के लिए भारतीय मूल के राजीव शाह के नामांकन को मंजूरी दे दी है। अब शाह ओबामा प्रशासन में सबसे ऊंचा ओहदा संभालने वाले भारतीय बन जायेंगे। क्रिसमस की छुट्टी से पहले ओबामा ने लगभग 36 अन्य अधिकारियों के भी नामांकन किए थे। माना जा रहा है कि ओबामा प्रशासन में यूएसएड की महत्वपूर्ण भूमिका होगी क्योंकि ओबामा ने अपनी विदेश नीति में विकास को अहम उपकरण बनाया है। गौरतलब है कि अमेरिकी विदेश मंत्रालय की अधीनस्थ संस्था यूएसएड का प्रमुख बनना शाह के साथ भारत के लिए भी गौरव की बात है।




    [B][COLOR="Magenta"]LOVE ALL SERVE ALL[/COLOR][/B]

  3. #13
    Not too shy to talk saarthak's Avatar
    Join Date
    Jan 2010
    Location
    india
    Posts
    103

    Default Re: WEEKLY UPDATED CURRENT AFFAIRS from NOVEMBER 2009 ONWARDS....(HINDI)

    DECEMBER-2009 continues.....




    26 दिसंबर 2009



    जापान के प्रधानमंत्री युकिओ हतोयामा तीन दिन की भारत यात्रा पर आ रहे हैं। इस दौरान भारतीय प्रधानमंत्री और जापान के प्रधानमंत्री परमाणु ऊर्जा, रक्षा, व्यापार और निवेश समेत विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विचार-विमर्श करेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विष्णु प्रकाश ने बताया कि परमाणु ऊर्जा सुरक्षा भारत के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है। हालांकि अभी तक बारह दौर की वार्ता हो चुकी है लेकिन किसी भी तरह का ठोस नतीजा सामने नहीं आ सका है। जापानी प्रधानमंत्री के साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आ रहा है।



    रूस आधुनिक तकनीक से लैस नई पीढ़ी के बमवर्षक विमान विकसित करने की तैयारी में जुट गया है। खबर है कि रूस वर्ष 2017 तक नए बमवर्षक विमान विकसित कर लेगा। रूसी विमानन कंपनी तुपोलेव ने कहा है कि नए विमान के लिए शोध किए जा रहे हैं। कंपनी के अध्यक्ष अलेक्सांद्र बॉर्बीसेव ने इस संबंध में रूसी प्रधानमंत्री पुतिन से भी चर्चा की है। गौरतलब है कि नया बमवर्षक विमान 'टीयू-95 एम सी बियर' का स्थान लेगा। कंपनी का कहना है कि नए विमान में सभी आधुनिक तकनीकी सुविधाएं होंगी।



    चीन ने दुनिया की सबसे तेज रेलगाड़ी का परिचालन शुरू कर दिया। द्रुत गति की यह रेल सेवा ग्वांगझाओ और बुहान जैसे आधुनिक शहरों को जोड़ेगी। इस द्रुतगति की रेलगाड़ी की औसत गति 350 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह रेलगाड़ी हांगकांग के नजदीक चीन के व्यापारिक हब से राजधानी बीजिंग तक का 1,069 किलोमीटर तक का सफर मात्र तीन घंटे में पूरा करेगी। इस रेल लिंक का परीक्षण इसी माह किया गया था और तब इसकी रफ्तार 394.2 किलोमीटर प्रति घंटा थी।

    27 दिसंबर 2009



    पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय बेनजीर भुट्टो को उनकी दूसरी पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धां-जलि दी गई। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में नौडेरा नगर के पास रतौडेरा तालुका स्थित गढ़ी खुदाबख्श गांव में बेनजीर भुट्टो की कब्र पर उनके परिवारजनों, समर्थकों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। उनके करीबी सहयोगियों ने पीपीपी नेतृत्व वाली सरकार से आव्हान किया कि भुट्टो के बताए आदर्शों से पाकिस्तान को नए मुकाम पर पहुँचाया जाए। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी द्वारा देशभर में बेनजीर की याद में शहरों और कस्बों में सभाओं का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती भुट्टो की दो वर्ष पूर्व बम विस्फोट में मौत हो गयी थी।



    ब्राजील के रक्षामंत्री नेल्सन जुबिन ने अपने देश में परमाणु बम विकसित किए जाने से इनकार किया है। साओपाउलो में श्री जुबिन ने दैनिक फोल्हाडे के ऑनलाइन संस्करण में जारी बयान में कहा कि अभी तो परमाणु बम बनाना है या नहीं इसकी भी बातचीत कहीं नहीं की है तब ऐसे में यह खबर महज एक अफवाह है। गौरतलब है कि ब्राजील ने 2007 में अपनी परमाणु योजना घोषित की थी जिसमें यूरेनियम संवर्धन और परमाणु ऊर्जा से संचालित पनडुब्बी को विकसित करने की बात कही थी। हालांकि तभी से यह देश अमेरिका की रक्षा निगरानी में आ गया था।



    प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह ने भुवनेश्वर में कहा है कि वर्ष 2008 की वैश्विक आर्थिक मंदी के बाद हमारे देश में अर्थव्यवस्था में सुधार हो रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि दर 7 फीसदी या उससे कुछ अधिक भी हो सकती है। इंडियन इकॉनामिक एसोसिएशन के 92वें वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2008 की मंदी ने तेजी को दुनिया भर में बाधित किया है। हमारी वृद्धि दर 2008-09 में घटकर 6.7 फीसदी हो गई थी, जो आने वाले दिनों में 7 प्रतिशत तक पहुंच सकती है। बशर्ते भारत ऐसे ही तरक्की करने के लिए प्रयासरत रहे।

    28 दिसंबर 2009



    पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने कहा कि भ्रष्टाचार के पुराने मामलों से वह भयभीत नहीं हैं। वाशिंगटन में वाल स्ट्रीट जनरल में अपने आलेख में श्री जरदारी ने कहा कि मैं पहले ही 12 वर्ष जेल में गुजार चुका हूँ। हालांकि अभी तक इसके आरोप सिद्ध भी नहीं हुए हैं। उन्होंने आगे लिखा है कि यह सच है कि अब भ्रष्टाचार के पुराने मामलों से हमारी सरकार के लिए साजिश के तहत वैधानिक संकट खड़ा किया जा रहा है। लेकिन वे कानूनी प्रक्रिया की मदद से इस संकट को भी पार कर लेंगे।



    थाइलैंड की सेना ने अंतरराष्ट्रीय विरोध को दरकिनार करते हुए शरण मांगने के लिए आए हमोंग जातीय समुदाय के हजारों लोगों को वापस में लाओस भेजना शुरू कर दिया है। बैंकाक में शुरू किए गए इस अभियान की देखरेख कर्नल थना चारूवत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान सुबह साढ़े पाँच बजे के आसपास शुरू किया गया। इस अभियान को पूरा करने के लिए थाई सेना के सैनिकों की मदद भी ली जा रही है।



    पूर्वी चीन में कोहरे और ठंड की वजह से सौ से अधिक वाहन एक-दूसरे से टकरा गए हैं, जिसमें करीब 10 लोगों की मौत हो गई है। चाइना न्यूज सर्विस के मुताबिक घटना जियांगजी प्रांत में पोयांग झील के समीप बर्फ से अटे पुल पर कोहरे की दृश्यता कम होने के कारण हुई। इस शुरुआती टक्कर के बाद भी कोहरे की वजह से कई ट्रक और कारें आपस में टकरा गईं। चीन की सड़कें दुनिया में सबसे खतरनाक हैं और आंकड़ों के मुताबिक यहां पिछले वर्ष सड़क दुर्घटनाओं में तकरीबन 7500 लोगों की मौत हो गई।

    29 दिसंबर 2009



    रूस ने कजाकिस्तान स्थित बेकोनुर अंतरिक्ष केंद्र से अपने रॉकेट के जरिए एक अमेरिकी दूरसंचार उपग्रह का प्रक्षेपण किया है। रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रॉसकॉसमॉस के एक प्रवक्ता ने मास्को में बताया कि यह प्रक्षेपण सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है और अंतरिक्ष यान स्थानीय समय के अनुसार दोपहर तक कक्षा में स्थापित होगा। उपग्रह संचालक डायरेक्ट टीवी का रूस और अमेरिका के संयुक्त उद्यम इंटरनेशनल लांच सर्विसेज के साथ एक अनुबंध था। इस अनुबंध के तहत प्रोटॉन-एम वाहक रॉकेट के जरिए दूरसंचार उपग्रह डायरेक्ट टीवी-12 का प्रक्षेपण होना था। बोइंग कंपनी ने डायरेक्ट टीवी-12 उपग्रह का निर्माण किया है।



    अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने चेतावनी दी है कि देश में शांति व्यवस्था को हानि पहुंचाने वाले और हिंसक गतिविधियों के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। चाहे आतंकवादी दुनिया के किसी भी कोने में छुपे हों अमेरिका उसे ढूंढने में कोरकसर नहीं रखेगा। उनसे निपटने के लिए हरसंभव नई तकनीक का इस्तेमाल भी किया जायेगा। हवाई में अपनी क्रिसमस छुट्टियां बिताने के बाद उन्होंने यह कहा। गौरतलब है कि क्रिसमस पर आतंकवादी समूह ने अमेरिका में हवाई व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने के लिए हवाई जहाज में बम विस्फोट कर दिया था।



    सोमालिया के तट से थोड़ी दूर पर जलदस्युओं ने एक ब्रिटिश केमिकल टैंकर और पनामा के एक जहाज को अगवा कर लिया है। कुआलालंपुर में समुद्री अधिकारियों के मुताबिक, जल दस्युओं ने इन जहाजों के चालक दल के 45 सदस्यों को बंधक बना लिया है। इनमें कुछ भारतीय शामिल हैं। इनमें था फुत (थाइलैंड) जा रहे सेंट जेम्स नामक ब्रिटिश टैंकर के 26 सदस्यीय चालक दल का हिस्सा थे। टैंकर पर इनके अलावा फिलीपींस, रूस, जार्जिया, रोमानिया, बुल्गारिया, यूक्रेन, पौलैंड और तुर्की के नागरिक मौजूद थे। यह जानकारी यूरोपीय यूनियन के एंटी पायरेसी स्क्वॉड के कमांडर जॉन हार्बर ने दी।

    30 दिसंबर 2009



    रूसी प्रधानमंत्री ब्लादिमीर पुतिन ने वाशिंगटन के साथ शक्ति संतुलन बनाए रखने के लिए देश के रक्षा विशेषज्ञों को अमेरिकी मिसाइल रक्षा प्रणाली को भेदने वाले आक्रामक हथियार विकसित करने का हुक्म सुनाया है। मास्को में उन्होंने अमेरिका की इस दादागिरी को भी खत्म करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हम शक्ति संतुलन बरकरार रखने के लिए अमेरिका की तरह मिसाइल विरोधी रक्षा प्रणाली विकसित नहीं कर रहे हैं।



    पाकिस्तान ने एयरबॉर्न वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम तकनीक से लैस पहले विमान को अपनी वायुसेना में शामिल कर लिया है। इससे पाकिस्तान की हवाई और जमीनी क्षमता तेज हो गई है। इस्लामाबाद में शामिल किए साब-2000 विमान में एरिआई राडार सिस्टम लगा है, जो वायुसीमा में घुसपैठ की किसी कोशिश का समय रहते ही पता लगा सकता है। गौरतलब है कि पाकिस्तान सरकार अगले साल ऐसे तीन और अपाक्स विमान स्वीडन से खरीदेगी।



    जापान ने कहा है कि भारत को व्यापक परीक्षण निषेध संधि पर हस्ताक्षर करना चाहिए। इसके लिए जापान ने उच्च प्रौद्योगिकी के कारोबार पर लगी पाबंदियों में ढील देने का वादा किया है। भारत की यात्रा पर आए जापान के प्रधानमंत्री ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दोनों देशों के बीच सीटीबीटी और परमाणु अप्रसार संधि के मुद्दे पर अभी भी मतभेद हैं। उम्मीद है कि अमेरिका और चीन के साथ भारत भी सीटीबीटी पर हस्ताक्षर करेगा और इसका अनुमोदन करेगा।

    31 दिसंबर 2009



    नोबेल पुरस्कार विजेता मदर टेरेसा की स्मृति में अमेरिका अगले साल डाक टिकिट जारी करेगा। अमेरिका के डाक विभाग ने यह घोषणा वाशिंगटन में की है। उल्लेखनीय है कि अमेरिका का डाक विभाग हर साल लोगों, स्थानों और संस्थाओं के सम्मान में डाक टिकटों की श्रृंखला जारी करता है जो सीमित समय के लिए ही उपलब्ध होते हैं। माना जा रहा है कि मदर टेरेसा के जन्म दिन 26 अगस्त 2010 से उनकी स्मृति में जारी होने वाले डाक टिकटों की बिक्री होगी।



    नेपाल ने चीन से वादा किया है कि वह अपनी भूमि का चीन के विरुद्ध गतिविधियां संचालित करने में उपयोग की इजाजत नहीं देगा। दोनों पड़ोसी देशों के प्रधानमंत्रियों ने व्यापक और सहयोगात्मक भागीदारी कायम कर द्विपक्षीय रिश्तों को बढ़ाने के बारे में सहमति जताई। द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने का निर्णय उस समय किया गया, जब चीन के प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ और बीजिंग यात्रा पर आए नेपाल के प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल के बीच बातचीत हुई। श्री माधव ने वेन को आश्वासन दिया कि नेपाल अखंड चीन की नीति का पालन करेगा।



    जापानी शोधकर्ताओं के एक दल को पारदर्शी गोल्डफिश बनाने में सफलता मिल गई है। इस मछली की शल्कें और त्वचा पारदर्शी हैं। जहां से उसके अंगों और मांसपेशियों को देखा जा सकता है। टोक्यो में भी विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के संयुक्त दल ने दो वर्ष के बाद पारदर्शी मछलियां विकसित की हैं। इन मछलियों का वजन दो किलोग्राम तक है और ये प्रयोगों में इस्तेमाल की जाने वाली जेब्राफिश जैसी मछलियों की अपेक्षा बहुत बड़ी होती हैं। प्रोफेसर युटाका तामारू के मुताबिक अब यह प्रयोग किया जा रहा है कि यह मछली किन रोगों में फायदेमंद साबित होगी।

    [B][COLOR="Magenta"]LOVE ALL SERVE ALL[/COLOR][/B]

  4. #14
    Not too shy to talk saarthak's Avatar
    Join Date
    Jan 2010
    Location
    india
    Posts
    103

    Default Re: WEEKLY UPDATED CURRENT AFFAIRS from NOVEMBER 2009 ONWARDS....(HINDI)

    2010 current affairs-- JANUARY-2010....




    01 जनवरी 2010



    केंद्रीय पर्यावरण और वन राज्यमंत्री जयराम रमेश ने कहा है कि गंगा पर अब नए बांध नहीं बनेंगे। उन्होंने नई दिल्ली में संवाददाताओं को कहा कि उत्तराखंड में गंगा पर बांध बनाकर जिन हाइड्रो पॉवर प्रोजेक्ट पर काम शुरू नहीं हुआ है, उन्हें रोक दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि गंगा की अविरलता को बनाए रखने के लिये यह जरूरी है। उन्होंने बताया कि देश में 37 नदियां हैं, जहां पर सरकार ने सफाई का काम शुरू करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि असल संकट तो लोहारी नागपाला को लेकर है। इस प्रोजेक्ट पर 40 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और इसे बीच में छोड़ा नहीं जा सकता है।



    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने कहा है कि उनकी सरकार 1973 से संविधान को उसके मूल रूप में लागू करेगी और तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर लगी रोक भी हटाई जाएगी। उन्होंने ज्वादर में कहा कि पूर्व तानाशाहों द्वारा किए गये संविधान संशोधन को रद्द किया जायेगा। उन्होंने कहा कि उनका मकसद लोकतंत्र को मजबूत करना है। साथ ही उन्होंने कहा कि संविधान का उल्लंघन करने वालों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। श्री गिलानी का मानना है कि संविधान के 17वें संशोधन और अनुच्छेद 58.2 को समाप्त किया जायेगा जिस पर संविधान समिति काम कर रही है।



    अमेरिका ने अफगानिस्तान के सैनिकों को प्रशिक्षित करने और उसके थल और वायु सेना को हथियारों तथा साजो सामान से सुसज्जित करने के लिए 16 अरब डॉलर की सहायता राशि दी है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता जहीर आजीमी ने काबुल में कहा कि यह मदद आगामी महीने में लंदन में होने वाले उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के अन्य सहयोगियों के सहायता सम्मेलन में मिल सकती है। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि यह सहायता राशि अभी भी अपर्याप्त है। श्री आजीमी नाटो के नेतृत्व वाली सेनाओं के प्रवक्ता के साथ संयुक्त सम्मेलन में बोल रहे थे। अमेरिका को दी गई मदद राशि से अफगानिस्तान हेलिकाप्टरों और युद्धक व मालवाहक विमानों समेत डेढ़ सौ हवाई जहाज खरीदेगा। श्री आजीमी ने यह भी कहा कि अन्य सहयोग में सैनिकों को अतिरिक्त प्रशिक्षण, सैन्य अड्डों का निर्माण और नाटो के सदस्य देशों के स्तर के हथियार उपलब्ध कराना शामिल होगा।



    02 जनवरी 2010



    चुनाव आयुक्त श्री एस.वाई. कुरैशी ने नई दिल्ली में कहा है कि अनिवार्य मतदान पर अभी सोच-विचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि देश में चुनाव के दौरान मतदान को अनिवार्य बनाए जाने पर कोई भी फैसला राष्ट्रव्यापी विचार-विमर्श के बाद ही लिया जायेगा। गौरतलब है कि विश्व के 32 देशों में अनिवार्य मतदान की व्यवस्था है। हालांकि इससे पहले गुजरात सरकार ने स्थानीय निकाय के चुनाव में मतदान करना अनिवार्य किया था।



    ब्राजील में भूस्खलन की वजह से एक आलीशान होटल और कई मंजिला इमारतें ढह गयीं। इसमें 22 लोगों की मौत हो गई। होटल में मौजूद लोग नए साल का जश्न मना रहे थे। यह हादसा रियो डी जनेरियो शहर से 150 किलोमीटर दूर इल्हा ग्रांदे द्वीप पर हुआ। गौरतलब है कि ब्राजील में पिछले कई महीनों से मूसलाधार बारिश ने बाढ़ का कहर बरपाया था और अब भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।



    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने इस्लामाबाद में कहा कि असैन्य सरकार और सेना के बीच कोई मतभेद नहीं हैं। सत्ताधारी संगठन राष्ट्रपति की व्यापक शक्तियों को कम करने के प्रति गंभीर है। श्री गिलानी ने पिछले दिनों आतंकी हमलों में मारे गए सुरक्षाकर्मियों के परिजनों से मुलाकात भी की। उन्होंने इस मौके पर संवाददाताओं को बताया कि सेना अपनी भूमिका काफी प्रभावशाली तरीके से निभा रही है। सरकार और सेना के बीच बढ़िया तालमेल है।

    03 जनवरी 2010



    तोपों के आधुनिकीकरण कार्यक्रम में तेजी लाने के प्रयासों के तहत भारतीय जल सेना अमेरिका से अल्ट्रा-लाइट हॉविट्जर तोपें खरीदने पर विचार कर रही है। नई दिल्ली में रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार 1986 में हुए बोफोर्स तोप सौदे के बाद से भारत ने नई तोपें नहीं खरीदी हैं। भारतीय सेना इन तोपों के लिए 29 अरब रुपये में 140 लाइट हॉविट्जर तोपें खरीदेगी। गौरतलब है कि भारतीय सेना के पास अभी 410 तोपें हैं।



    बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना दस जनवरी को भारत यात्रा पर आ रही हैं। इस दौरान दोनों देशों के बीच तीन समझौतों पर करार होगा। नई दिल्ली में जानकार सूत्रों ने जानकारी दी है कि आतंकवाद से मुकाबले और संगठित अपराध से निपटने संबंधी समझौतों के बाद बांग्लादेश में पूर्वोत्तर के उग्रवादियों के आश्रय लेने को लेकर भारत की चिंता अब दूर हो जायेगी। तीन दिवसीय यात्रा के दौरान दोनों देश कुछ अन्य समझौतों और सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर भी करेंगे।



    उद्योग जगत ने सरकार से मीडिया और मनोरंजन उद्योग में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश नीति में तुरंत सुधार लाने का आग्रह करते हुए कहा है कि एफ.एम. रेडियो में विदेशी निवेश (एफडीआई) की सीमा 20 प्रतिशत से बढ़ाकर 49 प्रतिशत और डीटीएच में 49 से बढ़ाकर 74 प्रतिशत की जानी चाहिए। वाणिज्य और उद्योग मंडल एसोचैम ने नई दिल्ली में नेटवर्क में भी एफडीआई 49 से बढ़ाकर 74 प्रतिशत करने और न्यूज एंड करंट अफेयर्स अपलिंकिंग के मामले में वर्तमान 26 से बढ़ाकर 49 प्रतिशत करने का आग्रह किया है।

    04 जनवरी 2010



    म्यांमार में इसी साल लोकतंत्र की वापसी हो सकती है। यंगून में जुंटा प्रमुख ने 2010 में आम चुनाव कराने की पुष्टि भी की है। ब्रिटेन से म्यांमार की आजादी की वर्षगांठ पर दिए अपने संदेश में जनरल थानश्वे ने कहा कि सत्ता की सात चरणों वाली योजना देश को लोकतंत्र के रास्ते पर ले जाने का एकमात्र रास्ता है। उन्होंने अखबारों के माध्यम से कहा कि इस साल व्यवस्थित तौर पर चुनाव कराने की योजना है और लोगों की सही पसंद चुननी होगी।



    तिब्बतियों के आध्यात्मिक गुरु दलाईलामा ने कहा कि मैं जब-जब बोध-गया की पावन भूमि का स्पर्श करता हूँ मुझे नयी शक्ति मिलती है। श्री लामा ने बोध-गया में महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान यह कहा। उन्होंने महाबोधि मंदिर के द्वितीय चंक्रमण पथ के दक्षिणी-पश्चिमी कोण पर भगवान बुद्ध के जीवनवृत्त और प्रज्ञापारमिता सूत पटिका और गोल्डन व्हील का अनावरण भी किया। इस अवसर पर उन्होंने यह भी कहा कि मैं भारत का लाल हूँ। भारत सभी धर्मों को संरक्षण देता रहा है इसलिए मैं भारत को अपनी भूमि मानता हूं।



    पशुओं में होने वाली घातक बीमारियों से मानव जीवन भी प्रभावित हो रहा है। अमेरिकी वैज्ञानिकों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि इसका कारण जलवायु परिवर्तन है। यूएस एनवायरमेंटल प्रोटेक्शन एजेंसी की हेल्थ साइंटिस्ट मोंटिरा पोंगसिरी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन में आए अचानक परिवर्तन की वजह से मानव जाति की कई बीमारियों में भी बदलाव आया है। हालांकि अभी तक पशुओं द्वारा मानव में फैलने वाली 45 बीमारियों का पता लगाया जा चुका है और भविष्य में इनके बढ़ने की भी संभावना से वैज्ञानिकों ने इंकार नहीं किया।

    05 जनवरी 2010



    सूरीनाम की आजादी के बाद देश के पहले राष्ट्रपति बने जोहान फेरिअर का पारामारीबो में 99 साल की उम्र में निधन हो गया। अधिकारियों ने बताया कि अध्यापन से राजनीति में आए फेरिअर ने 25 नवंबर 1975 को राष्ट्रपति बनने से पहले सांसद, प्रधानमंत्री और गवर्नर के रूप में देश को अपनी सेवा दी थी। गौरतलब है कि पूर्व तानाशाह देसी बोतेर्से द्वारा 1980 में तख्तापलट के बाद फेरिअर को इस्ताफी देना पड़ा था और वह सपरिवार नीदरलैंड चले गये थे।



    भारतीय मूल के कनाडाई लेखक को देश में साहित्य क्षेत्र के शीर्ष पुरस्कार गवर्नर जनरल के लिटरेरी अवार्ड से नवाजा गया है। टोरंटो में रहने वाले मोयेज गुलाम हुसैन वासनजी ने अपनी पुस्तक 'ए प्लेस विदिन रिडिस्कवरिंग इंडिया' के लिए 25 हजार अमेरिकी डॉलर राशि का पुरस्कार जीता है। पुरस्कार के निर्णायक मंडल ने डबल डे कनाडा द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यह एक विस्तृत संस्मरण है जो संस्कृति, स्मृति, पहचान और इतिहास के व्यापक दायरे को प्रदर्शित करता है।



    कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय बाजार से पैसा जुटाने के लिए बॉण्ड जारी करने पर विचार कर रहा है। 800 साल के इतिहास में यह पहली बार होगा जब कैम्ब्रिज यह कदम उठायेगा। लंदन में सूत्रों ने बताया कि कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय अपने रिहायशी भवनों और शोध सुविधाओं के विकास के लिए बॉण्ड मार्केट के जरिए चार अरब पाउंड जुटाने की योजना बना रहा है। विश्वविद्यालय के वित्तीय निदेशक एंड्रेवरीड ने कहा कि वे इस कदम को उठाने से चिंतित हैं वहीं दूसरी ओर अपनी जरूरतों के लिए पैसा इकट्ठा करने का दूसरा इससे अच्छा और सुरक्षित रास्ता नहीं है।



    मौसम विभाग इस साल प्रयोगों के आधार पर सक्रिय और कमजोर मानसून की भविष्यवाणी करेगा जो कि किसानों को फसल की बुआई में मददगार साबित होगा। तिरूवनंतपुरम में वैज्ञानिकों ने ऐसी विधि को खोजा है, जिसके उपयोग से वे मानसून चक्र के टूटने की भविष्यवाणी दो हफ्ते पहले ही कर सकेंगे। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रोपिकल मेटेओरोलॉजी के वैज्ञानिक आर. कृष्णन ने कहा कि देश में सक्रिय और कमजोर मानसून की भविष्यवाणी सबसे पहले नॉर्थ सेंट्रल रीजन में की जाएगी। वहीं भू-विज्ञान मंत्रालय के सचिव श्री शैलेश नायक ने कहा कि हम इस साल सक्रिय और कमजोर मानसून की भविष्यवाणी पहले से जारी करने पर भी विचार कर रहे हैं।

    06 जनवरी 2010



    अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा अपने देश की खुफिया एजेंसियों से अभी भी नाराज हैं। वाशिंगटन में उन्होंने कहा कि हमारी खुफिया एजेंसियों के पास पर्याप्त सूचनाएं थीं, लेकिन वे तारों को जोड़ नहीं सकीं। उन्होंने चेतावनी दी कि आगे ऐसी नाकामी सहन नहीं होगी। उन्होंने 25 दिसंबर के असफल विमान हमले के बाद स्थिति की समीक्षा के लिए अपने शीर्षस्थ अधिकारियों के साथ बैठक की थी। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालातों में हवाई सुरक्षा प्रबंधों को यथाशीघ्र अधिक से अधिक पुख्ता किया जाना चाहिए।



    गाजापट्टी में इस्रायल के हवाई हमले में फलस्तीनी आतंकवादी समूह के एक कमांडर की मौत हो गई और 4 घायल हो गए। इस्रायल-फलस्तीन संघर्ष में इस वर्ष यह पहली मौत है। इस्रायली सेना की प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा बलों ने देश के दक्षिणी हिस्से में रॉकेट दागने की योजना बना रहे बंदूकधारियों पर हवाई हमले किये। गौरतलब है कि फलस्तीनी आतंकवादी संगठन हमास के प्रशासन वाले गाजा क्षेत्र स्थित एक आतंकवादी समूह पॉपुलर रेजिस्टेंस के बयान के तुरंत बाद यह हमला हुआ है।



    भारत और जाम्बिया ने व्यापार क्षेत्रों में अपने संबंध प्रगाढ़ करने का निर्णय लुसाका में लिया। उप-राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने जाम्बियाई समकक्ष जॉर्ज कुंदा द्वारा अपने सम्मान में आयोजित समारोह में कहा कि दोनों देशों की सहयोगात्मक प्रणाली ही इन संबंधों को मजबूत बनाने में कारगर होगी। उल्लेखनीय है कि भारत की अफ्रीकी देशों के साथ राजनीतिक, सुरक्षा, आर्थिक, विज्ञान, तकनीक, मानव संसाधन विकास और संस्कृति के क्षेत्रों में बहुक्षेत्रीय सहभागिता है। वहीं जाम्बिया के उपराष्ट्रपति जॉर्ज कुंदा ने कहा कि हमें भारत जैसे देश के साथ जुड़ा होने पर गर्व है।

    07 जनवरी 2010



    अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने वाशिंगटन में कहा है कि भारत सरीखे देश वैश्विक विकास के प्रयासों में बड़े योगदान देने वाले देश के तौर पर उभर रहे हैं। उनके मुताबिक वैश्विक विकास एक प्रमुख विदेश नीति संसाधन के तौर पर उभरा है। उन्होंने कहा कि चीन, ब्राजील और भारत सहित कुछ नए देश वैश्विक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले काम कर रहे हैं। इन राष्ट्रों के पास एक प्रमुख भूमिका निभाने का अवसर और सतत समाधानों के समर्थन की जिम्मेदारी है।



    केन्द्रीय सड़क और परिवहन मंत्री श्री कमलनाथ ने नई दिल्ली में कहा कि सरकार जल्द ही सड़क सुरक्षा बोर्ड का गठन करेगी। उन्होंने सड़क सुरक्षा सप्ताह-2010 के दौरान आयोजित एक समारोह में यह कहा। उन्होंने संवाददाताओं को विस्तार से बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन बोर्ड बनाए जाने संबंधी विधेयक को अंतिम रूप दे दिया गया है। यह बोर्ड देश में सड़क सुरक्षा निगरानी कर्मचारियों के लिए एक निर्देशन एजेंसी के तौर पर भी कार्य करेगा।



    चीन और नेपाल की बढ़ती नजदीकियों के चलते भारत की चिंता पर नेपाल ने संवेदनशीलता का रुख अपनाने का वायदा किया है। इस रुख से आने वाले माह में दोनों देशों के बीच प्रगाढ़ता आने के संकेत मिल रहे हैं। भारत के विदेश मंत्री श्री एस.एम. कृष्णा ने संवाददाताओं से इस संबंध में बात करते हुए कहा कि नेपाल सरकार ने यह आश्वासन दिया है कि उनका देश भारत की सुरक्षा को किसी भी तरह की जोखिम में नहीं पड़ने देगा। गौरतलब है कि भारत के विदेश मंत्री जल्द ही नेपाल की यात्रा पर जाने वाले हैं। दोनों देश इस भेंटवार्ता के दौरान इस मसले पर प्रमुखता से बात करेंगे।

    08 जनवरी 2010



    प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने नई दिल्ली में आठवें प्रवासी भारतीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रवासी भारतीयों को मतदान का अधिकार देने की दिशा में उनकी सरकार विचार कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने प्रवासी भारतीयों को स्वदेश लौटकर सक्रिय राजनीति में शामिल होने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि प्रवासी भारतीयों की सभी इच्छाओं को भावनात्मक रूप से समझकर उन्हें पूरा करने की दिशा में जल्द ही ठीक कदम उठाने जा रहे हैं।



    दुनिया के सबसे गरीब देशों में एक मलावी भारत से कृषि, शिक्षा, भू-संपदा और छोटे-मझौले उद्योगों के विकास में मदद चाहता है। इस सिलसिले में उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी ने जाम्बिया के साथ इस राज्य में 4 समझौतों पर हस्ताक्षर किये। उन्होंने दोनों देशों के प्रमुख नेताओं की उपस्थिति में 550 लाख डॉलर की मदद भारत की ओर से देने का ऐलान किया। मलावी के राष्ट्रपति डॉक्टर बिंगु वा मुथारिका ने इस राशि को बीते दिनों आए भूकंप आपदा की राहत सामग्री पर खर्च करने का आश्वासन दिया और कहा कि यह राशि आपदा प्रभावित लोगों पर ही खर्च की जाएगी।



    ब्रिटेन के स्कॉटिश हाइलैंड में पिछले सालों में अब तक की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। यहां पारा -22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। झील तालाब पतली बर्फ के रूप में जम गये थे। संबंधित विभागों ने पूरे यूरोप भर में हो रही बर्फबारी के चलते लोगों को बाहर न निकलने की चेतावना दी है। बर्फ के कहर को देखते हुए ब्रिटेन के कई स्कूलों को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। यहां के क्षेत्रों में तकरीबन 11 इंच तक बर्फबारी हो रही है। इस मौसम से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है और लगातार ठंड से मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।


    [B][COLOR="Magenta"]LOVE ALL SERVE ALL[/COLOR][/B]

  5. #15
    Not too shy to talk saarthak's Avatar
    Join Date
    Jan 2010
    Location
    india
    Posts
    103

    Default Re: WEEKLY UPDATED CURRENT AFFAIRS from NOVEMBER 2009 ONWARDS....(HINDI)

    JANUARY-2010 continues......





    09 जनवरी 2010



    राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान की शुरुआत नई दिल्ली में नये टीके से की। यह टीका एक साथ दो प्रकार के वायरसों को नियंत्रित करने में सक्षम है। देश में पहली बार इस टीके का उपयोग किया जा रहा है। गौरतलब है कि इससे पहले पोलियो वायरस पी1 और पी3 के लिये अलग-अलग चरणों में अलग-अलग टीके दिये जाते थे। भारत में पी1 और पी3 दोनों ही प्रकार के वायरस सक्रिय हैं। श्रीमती पाटिल ने राष्ट्रपति भवन में 10 बच्चों को नये टीके के साथ दवा पिलाकर इस अभियान को सफल बनाने की अपील देशवासियों से की।



    अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई ने अपने मंत्रिमंडल में तीन महिलाओं को भी शामिल किया है। इससे पहले मंत्रिमंडल में एक ही महिला मंत्री को शामिल किया गया था। हालांकि अधिकांश चेहरे जाने-पहचाने नहीं हैं लेकिन काबुल में अधिकारिक सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि करजई महिलाओं की संख्या मंत्रिमंडल में बढ़ाने पर लगातार विचार कर रहे थे। पिछले हफ्ते संसद में कुछ मंत्रियों के नाम खारिज हो जाने से यह जगह खाली हुई थी। करजई के इस कदम को दुनिया भर में सराहा जा रहा है।



    संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने न्यूयार्क में कहा कि विश्व समुदाय के पास वर्ष 2010 में नि:शस्त्रीकरण और परमाणु अप्रसार की दिशा में आगे बढ़ने के नए अवसर हैं। बान ने परमाणु अप्रसार संधि पर मई में होने वाले सम्मेलन का उल्लेख एक बड़ी घटना के रूप में किया है। यह संधि इस पर हस्ताक्षर करने वाले देशों के परमाणु कार्यक्रमों को नियंत्रित करती है।



    चीन ने अमेरिका से ताईवान को हथियारों की आपूर्ति की निंदा करने के साथ इसे अपने आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करार दिया है। साथ ही चेतावनी भरे लहजे में कहा कि दोनों देशों के बीच इससे संबंधों में दरार भी पड़ सकती है। गौरतलब है कि अमेरिका ने ताईवान की वायु रक्षा क्षमता में बढ़ोत्तरी करने के लिए 1.1 अरब डॉलर की पेट्रियाट मिसाइलें मुहैया करवाने की जिम्मेदारी ली है। चीन ने इसके लिए अमेरिकी कंपनी लाकहिड मार्टिन की भी निंदा की है।

    10 जनवरी 2010



    इस्रायली परमाणु ऊर्जा आयोग के पूर्व महानिदेशक ने येरुशलम में कहा कि ईरान को परमाणु हथियार बनाने के लिये लंबा रास्ता तय करना है। इस्रायल की रक्षा परियोजनाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले ब्रिगेडियर जनरल ईलाम का मानना है कि ईरान से फिलहाल कोई खतरा नहीं है क्योंकि ईरान तकरीबन पाँच से सात साल में ही परमाणु हथियार को विकसित कर पायेगा। हालांकि विश्लेषकों का मानना है कि यदि अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध ईरान को अपना परमाणु कार्यक्रम रोकने के लिये मजबूर नहीं कर पाते हैं तो इस्रायल इस वर्ष उन पर हवाई हमले भी कर सकता है।



    अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए ने अफगानिस्तान में सीआईए शिविर पर आत्मघाती हमले में सुरक्षा चूक होने की बात मानने से इंकार किया है। वाशिंगटन में सीआईए प्रमुख लिओन पनेटा ने कहा कि हमले के बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि अल बलावी अमेरिका और अलकायदा के लिए डबल एजेंट का काम करता था और वही आत्मघाती आतंकवादी को सीआईए शिविर तक लाया था। चूंकि वो सूचनाएं देने का काम करता था इसलिए उसे शिविर में आने-जाने से नहीं रोका जा सका। यहीं पर उसने फायदा उठाकर अफगान में सीआईए कार्यालय पर हमला बोल दिया।



    सीनेट के नेता हैरी रीड ने पिछले वर्ष राष्ट्रपति चुनाव के प्रचार के दौरान राष्ट्रपति बराक ओबामा पर की गई नस्लीय टिप्पणी के लिए माफी मांगी है। रीड ने टाइम मैगजीन के रिपोर्टर मार्क हालप्रीन और न्यूयार्क मैगजीन के लेखक जॉन हैलमेन द्वारा लिखी किताब में यह टिप्पणी की गई थी। दोनों ही नेता डेमोक्रेट पार्टी के सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि इस नस्लीय टिप्पणी के लिए मैं उनसे माफी मांगता हूँ। साथ ही उन्होंने कहा कि उनके द्वारा प्रयुक्त शब्द अफ्रीकी मूल के अमेरिकी लोगों के लिए उपयुक्त नहीं थे। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी अपनी ओर से जारी बयान में कहा है कि उन्होंने रीड को माफ कर दिया है।

    11 जनवरी 2010



    भारत के तीन दिवसीय दौरे पर आई बांग्लादेश की प्रधानमंत्री सुश्री हसीना ने कहा है कि वह भारत के साथ बेहतर रिश्ते चाहती हैं। उन्होंने यह बात नई दिल्ली में राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा पाटिल से मुलाकात के दौरान कही। उन्होंने यह भी कहा कि भारत हमारा पुराना दोस्त है और मुक्ति आंदोलन में हमारे लोगों की भारत ने न केवल मदद की बल्कि हमारे संघर्ष में भी साथ दिया। प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह से मुलाकात के दौरान सुश्री हसीना ने आश्वासन दिया कि उनका देश बांग्लादेश की भूमि का उपयोग भारत विरोधी कार्यों के लिए नहीं होने देगा।



    अमेरिका ने ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों को आपात स्थिति में बमबारी कर नष्ट करने की पुख्ता सामरिक योजना तैयार कर ली है। वाशिंगटन में अमेरिका के सर्वोच्च सैन्य कमांडर और केंद्रीय कमान के प्रमुख डेविड पेट्रास ने यह खुलासा किया। ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उन प्रतिष्ठानों को निश्चित रूप में बमबारी कर नष्ट किया जा सकता है। जनरल पेट्रॉस ने बताया कि सेना ने सामरिक ठिकानों को चिन्हांकित कर बमबारी की योजना को भी अंतिम रूप से तैयार कर लिया है।



    अमेरिका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति बराक ओबामा के राष्ट्रपति पद तक पहुँचने में उनकी पत्नी मिशेल ने खासी मशक्कत की थीं। उन्होंने स्वीकार किया कि मिशेल के सहयोग और समर्थन के चलते इस पद पर काबिज हो सके हैं। द टाइम्स की खबर के अनुसार एक पुस्तक 'द रेस ऑफ लाइफटाइम' में इसका खुलासा किया गया है। ओबामा को मिशेल ने चुनाव लड़ने की इजाजत तभी दी जब उन्होंने धूम्रपान छोड़ने, परिवार को समय देने, बच्चों की पेरेंट्स मीट में शामिल होने का वायदा किया। हालांकि मिशेल ने यह भी कहा है कि 2007 में बिना चुनाव लड़ने वाले ओबामा भी उन्हें पसंद थे।

    12 जनवरी 2010



    शहरों में ढांचागत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अब तक 33860 करोड़ रुपये की लागत से 1304 परियोजनाएं मंजूर की गई हैं। आवास एवं शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्रालय ने नई दिल्ली में बताया कि शहरों में बसने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़कर 28 करोड़ 61 लाख से अधिक हो गई है। लेकिन वहां ढाँचागत सुविधाओं का विकास उस हिसाब से नहीं हुआ है। इसके अलावा गरीबों के लिए 14 लाख 59 हजार मकान बनाने की मंजूरी दी जा चुकी है, जिसमें से एक लाख 80 हजार मकान तैयार हो चुके हैं। गौरतलब है कि सरकार जवाहरलाल नेहरू शहरी नवीकरण मिशन के तहत विभिन्न शहरों में ढांचागत सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। इस मिशन का कार्यकाल 2005 से 2012 तक का है।



    आदिवासी क्षेत्रों में पंचायत चुनावों में 50 फीसदी से अधिक आरक्षण के झारखंड सरकार के फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने अपनी मुहर लगा दी है। नई दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड पंचायत राज अधिनियम 2001 को भी संवैधानिक वैधता प्रदान कर दी है। इस अधिनियम के जरिए झारखंड ने प्रदेश के आदिवासी बहुल इलाकों में पंचायत अध्यक्षों और पंचायत सदस्यों के लिए 80 फीसदी पद आरक्षित कर दिये थे। हालांकि इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी। तब इस मामले में अपना फैसला सुनाते हुए मुख्य न्यायाधीश के.जी. बालकृष्णन की अध्यक्षता वाली पीठ ने झारखंड प्रदेश चुनाव आयोग को प्रदेश में पंचायत निकायों के चुनाव यथाशीघ्र कराने का निर्देश भी दिया।



    अधिकांश अमेरिकियों को भरोसा है कि राष्ट्रपति बराक ओबामा का प्रशासन देश को आतंकवाद से बचाने में सक्षम है। वाशिंगटन में जारी सर्वे रिपोर्ट के अनुसार यह नतीजा ओबामा के लिए सकारात्मक और उत्साहवर्धक है। इससे जाहिर होता है कि ओबामा अमेरिकियों के लिए भरोसेमंद हैं। गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों से ओबामा प्रशासन लोगों की पसंद पर खरा नहीं उतर पा रहा था। सीएनएन ओपिनियन रिसर्च कार्पोरेशन सर्वे के नतीजों ने ओबामा के जनाधार बढ़ने का पूरा संकेत भी दिया है।

    13 जनवरी 2010



    भारत और बांग्लादेश आतंकवाद और संगठित अपराध के खिलाफ प्रत्यर्पण संधि पर काम कर रहे हैं। इसके लिए दोनों देशों ने नई दिल्ली में समझौते के लिए मसौदा भी तैयार कर लिया है। विदित हो कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री इन दिनों भारत यात्रा पर आई हुई हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ दोनों देश एक साथ खड़े हैं और एक-दूसरे के सहयोग से ही इसका मुकाबला डट कर करेंगे। हालांकि उन्होंने स्पष्ट नहीं किया है कि प्रत्यर्पण संधि कब अंतिम रूप लेगी। लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि उनका देश भारत के साथ इस संधि को अंतिम रूप जरूर देगा।



    अर्ध सैन्य बल असम राइफल्स ने म्यांमार से लगी 1,600 किलोमीटर लंबी सीमा पर अपने जवानों की सुव्यवस्थित तैनाती के लिए देश के पूर्वोत्तर राज्यों में 100 से अधिक हैलिपैड बनाने का प्रस्ताव केंद्र को सौंपा है। गौरतलब है कि भारत-म्यांमार सीमा बहुत लंबी और दुर्गम है। इस सीमा पर चंद किलोमीटर की दूरी तय करने में भी कई दिन लग जाते हैं। अगले 10 वर्षों में असम राइफल्स के सृजित होने वाले अतिरिक्त 24 बटालियनों की तैनाती में इससे मदद मिलेगी।



    हाल में नासा के द्वारा जारी की गई कुछ तस्वीरों ने इस बात पर विवाद बढ़ा दिया है कि मंगल की धरती पर कभी जंगल था। इन तस्वीरों में पेड़ों की श्रृंखला दिखाई देती है। वाशिंगटन में वैज्ञानिकों का मानना है कि अभी इस संबंध में कुछ भी कहा जाना जल्दबाजी है। हालांकि तस्वीरों का प्रारंभिक अध्ययन किसी तरह की संरचनाओं की पुष्टि तो कर रहा है लेकिन धूल भरे टीले, बर्फीली नदियों और अंधेरों से भरे इस ग्रह पर इस तरह का कुछ भी मिलना आश्चर्य डालता है।

    14 जनवरी 2010



    राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने नई दिल्ली में कहा कि आइसलैंड के प्राकृतिक सौंदर्य और भारत की आयुर्वेद जैसी स्वास्थ्य प्रणाली पर्यटन के क्षेत्र में नये आयाम पैदा कर सकती है। श्रीमती पाटिल ने भारत की यात्रा पर आये आइसलैंड के राष्ट्रपति ओ.आर. गिमसान और उनकी पत्नी डोरिथमाउसेफ के सम्मान में दिए भोज में यह कहा। उन्होंने कहा कि भारत और आइसलैण्ड के बीच सांस्कृतिक शैक्षिक और युवाओं के आदान-प्रदान को बढ़ाया जाना चाहिए।



    भारत और फ्रांस के बीच हुआ असैन्य परमाणु सहयोग समझौता नई दिल्ली में लागू हो गया। विदेश सचिव निरुपमा राव और भारत में फ्रांस के राजदूत जेरोम बोनाफो ने समझौते के अनुमोदन और क्रियान्वयन संबंधी कागजातों का आदान-प्रदान किया। दोनों देशों के बीच असैन्य परमाणु समझौता 30 सितंबर 2008 में हुआ था। इस समझौते में परमाणु संयंत्रों की स्थापना, परमाणु ईंधन आपूर्ति, परमाणु अनुसंधान और परमाणु सुरक्षा आदि क्षेत्रों में सहयोग की व्यवस्था है।



    अमेरिकी सांसदों ने रक्षा क्षमता सशक्त करने संबंधी चीन के प्रयासों पर गहरी चिंता जताई है। वाशिंगटन में अमेरिकी सांसदों ने कहा है कि चीनी सेना का आधुनिकीकरण संदेहास्पद है और उसमें पारदर्शिता का अभाव है। प्रतिनिधि सभा की सशस्त्र सेवाओं की समिति के अध्यक्ष आइ.के. स्केल्टन ने चीनी सेना के आधुनिकीकरण और उसकी क्षमता में तेजी से बढ़ोत्तरी पर चिंता व्यक्त की। गौरतलब है कि इस तनाव के कारण वैश्विक और क्षेत्रीय अस्थिरता पैदा हो गई है।

    15 जनवरी 2010



    भारत अपने गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली म्युंग-बक के स्वागत की तैयारी जोर-शोर से कर रहा है। ली की चार दिवसीय यात्रा 24 जनवरी से शुरू होगी। इस यात्रा के दौरान भारत और दक्षिण कोरिया के बीच आर्थिक समझौते भी होंगे। उड़ीसा की पास्को परियोजना की रिपोर्ट के लिए वह उड़ीसा भी जायेंगे।



    पाकिस्तानी सेना के तीन अंगों के प्रमुखों की नियुक्ति के लिए राष्ट्रपति के अधिकारों में कटौती कर दी गई है। अब इन नियुक्तियों के लिए राष्ट्रपति को प्रधानमंत्री की सलाह भी लेना होगा। इस्लामाबाद में जारी एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान की संसद में संवैधानिक संशोधन समिति ने राष्ट्रपति के अधिकारों में कटौती की सिफारिश की है। सूत्रों के मुताबिक संविधान की धारा 243 में इसके लिए संशोधन भी किया जाएगा।



    चीन ने एक सीनियर मिलिट्री कमांडर को अशांत तिब्बत क्षेत्र के गवर्नर के रूप में चुना है। यह चीन का तिब्बत के प्रति कट्टर रवैये बनाए रखने का संकेत है। गौरतलब है कि तिब्बत में दो साल पहले चीनी शासन के खिलाफ बड़े पैमाने पर अशांति फैल गयी थी। यह अशांति बाद में ओलंपिक के दौरान दंगे में परिवर्तित हो गई थी। उल्लेखनीय है कि 17 साल से अधिक समय से पीपुल्स लिबरेशन आर्मी में रहे पद्मा छोलिंडा ने क्वांग्बा पुनकोग से गवर्नर का पदभार संभाला, जिन्होंने तिब्बती संसद के प्रमुख के रूप में नामित होने के बाद गवर्नर पद से इस्ताफी दे दिया था।


    [B][COLOR="Magenta"]LOVE ALL SERVE ALL[/COLOR][/B]

  6. #16
    Not too shy to talk saarthak's Avatar
    Join Date
    Jan 2010
    Location
    india
    Posts
    103

    Default Re: WEEKLY UPDATED CURRENT AFFAIRS from NOVEMBER 2009 ONWARDS....(HINDI)

    JANUARY-2010 continues....





    16 जनवरी 2010



    विमान वाहक पोत एडमिरल गोर्शकोव पर चल रहा विवाद अब समाप्त हो गया है। साथ ही इसकी कीमत भी तय हो गई है। नई दिल्ली में सूत्रों के अनुसार इसकी कीमत की मंजूरी के लिए सरकार फैसला भी देने वाली है। कीमत को ही लेकर पिछले कुछ समय से गंभीर विवाद चल रहा था। दिसंबर 2009 में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के दौरे में राष्ट्रपति मेदवेदेव के साथ बातचीत के बाद इसे अंतिम रूप दिया गया। नौसेना प्रमुख एडमिरल निर्मल वर्मा ने संवाददाताओं से कहा कि सरकार द्वारा तय कीमत ही अंतिम रूप से मान्य होगी।



    मंगल पर जीवन को लेकर होने वाली पशोपेश अब खत्म होती नजर आ रही है। नासा के वैज्ञानिकों ने वाशिंगटन में कहा है कि इस साल के अंत तक इस रहस्य को सुलझा लेंगे। ह्यूस्टन में जॉनसन अंतरिक्ष केंद्र के प्रमुख डेविड मैक्के के अनुसार यह खोज मंगल ग्रह से प्राप्त नमूनों पर की जायेगी और इसके लिए शक्तिशाली माइक्रोस्कोप की मदद भी ली जायेगी। वैज्ञानिकों का दल नये यंत्र की मदद से मंगल से संबंध रखने वाले तीन उल्का पिंडों में विस्फोट करेगा। उन पिंडों की गैस को ही अध्ययन का प्रमुख आधार बनाया जायेगा।



    भारत में आयुर्वेद की सफलता से प्रभावित होकर अमेरिका भी इस क्षेत्र में अध्ययन कर कदम रखने की योजना बना रहा है। इसको समूचे अमेरिका में विस्तारित करने के लिए पाँच डॉक्टरों का दल इस महीने के अंत में भारत आयेगा। इस दौरान वह भारत के आयुर्वेदाचार्यों से मिलकर योग, ध्यान और तेल मसाज पद्धति के बारे में ज्ञानार्जन करेंगे। अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ फिजिशियंस ऑफ इंडियन ओरिजिन के सह संस्थापक नवीन शाह ने यह जानकारी दी।

    17 जनवरी 2010



    ईरान के विवादास्पद परमाणु कार्यक्रम को लेकर उस पर नये प्रतिबंध लगाने के बारे में न्यूयॉर्क में बैठक का आयोजन हुआ था। लेकिन बिना किसी निष्कर्ष के यह बैठक समाप्त भी हो गई। रूस के उप विदेश मंत्री सर्जेई यार्बकोव ने संवाददाताओं को बताया कि दो घंटे चली इस बैठक में शामिल छह महाशक्ति देश एकमत नहीं हो सके। इसमें संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् के स्थायी सदस्यों ब्रिटेन, चीन, फ्रांस, रूस, अमेरिका के अलावा जर्मनी ने भी भाग लिया था।



    मिस्र ने कहा है कि वह अपने देश की महिलाओं को सऊदी अरब में घरेलू कामकाज करने के लिए नहीं भेजेगा। यह निर्णय सऊदी अरब में महिलाओं के साथ होने वाले दुर्व्यवहार की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर लिया गया है। मिस्र की श्रम मंत्री आयशा अब्देलहादी और श्रम उपमंत्री अब्दुल वाहिद अल हुयेद ने दुबई में यह निर्णय लिया। हादी ने कहा कि सामाजिक और सांस्कृतिक कारणों के चलते ही महिलाओं को सऊदी नहीं जाने की सलाह दी गई है।



    इराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन के सहयोगी अल हसन अल माजिद को बगदाद में हलबाजा हमला मामले में मृत्युदंड की सजा सुनाई गई है। केमिकल अली के नाम से चर्चित अल माजिद को इराक के हलबाजा गांव में कुर्दों को मारने के लिए जहरीली गैस छोड़ने का आदेश देने के जुर्म में मृत्युदंड की सजा सुनाई गई है। विदित हो कि इस हमले में करीब 5,000 लोग मारे गये थे। इनमें से तीन चौथाई संख्या महिलाओं और बच्चों की थी। यह हमला सर्वाधिक भीषण हमला माना जाता है।

    18 जनवरी 2010



    दिन प्रतिदिन मैली हो रही गंगा को प्रदूषण मुक्त कराने की जिम्मेदारी अकाल तख्त ने ओढ़ ली है। उत्तराखंड में अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी गुरुबचन सिंह ने यह शर्त रखी कि गंगा को प्रदूषण मुक्त कराने के लिये शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को गुरुनानकजी की ध्यान स्थली सौंपी जाए। यह स्थली हर की पौड़ी पर स्थित है। श्री गुरुबचन सिंह एक कार्यक्रम में भाग लेने हरिद्वार आए हुए हैं। उन्होंने कहा कि ध्यानस्थली को बाद में गुरुद्वारा में परिवर्तित कर दिया जायेगा और फिर कारसेवा से गंगा नदी की सफाई की जायेगी।



    दो साल के इंतजार के बाद अंतत: लड़ाकू विमान बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बोइंग, एयर इंडिया के साथ मिलकर नागपुर में 100 मिलियन डॉलर वाली एयरक्राफ्ट रिपेयरिंग यूनिट इस साल के मध्य तक काम करना शुरू कर देगी। बोइंग इंडिया के प्रमुख दिनेश केसकर ने बताया कि एमआरओ (मेंटेनेंस, रिपेयर और ओवर हॉल) प्रोजेक्ट के शुरू होने में दो साल की देरी हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि एयर इंडिया को 2013 के अंत या 2014 के शुरुआत में 787 बोइंग की आपूर्ति की जायेगी। महाराष्ट्र एयरपोर्ट डेवलपमेंट कंपनी ने इस प्रोजेक्ट के लिए पहले ही 50 एकड़ जमीन आवंटित कर दी है।



    अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर तालिबान के आत्मघाती हमलावरों ने एक साथ कई जगह हमले किये। राष्ट्रपति निवास के साथ-साथ अनेक मंत्रालयों को इस का निशाना बनाया गया। कई घंटों तक चली गोलीबारी में 14 लोग मारे गए और 71 घायल हो गये। गौरतलब है कि राष्ट्रपति करजई के लिए यह एक और संकट की घड़ी थी। कड़ी सुरक्षा वाले सेरेना होटल और राष्ट्रपति भवन के पास हमला उस समय हुआ जब करजई मंत्रिमंडल के 14 सदस्य शपथ ग्रहण कर रहे थे।

    19 जनवरी 2010



    लोकसभा अध्यक्ष सुश्री मीरा कुमार ने भारत और मारीशस के जनप्रतिनिधियों के बीच सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया है, जिससे एक-दूसरे के संसदीय अनुभवों का लाभ उठाया जा सके। गौरतलब है कि मीरा कुमार एक भारतीय सांसद दल के साथ मारीशस की यात्रा पर हैं। मारीशस संसद के अध्यक्ष राकेश्वर प्रयाग द्वारा दिये गये भोज पर सांसदों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत और मारीशस के बीच ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध हैं। उन्होंने कहा कि सांसद इन रिश्तों को पुख्ता बनाए रखने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।



    जाने-माने विधि शास्त्री वी.आर. कृष्णा अय्यर ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से कोच्चि में अपील की है कि केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के अवकाश ग्रहण करने के बाद बेदाग छवि वाले व्यक्ति को ही मुख्य न्यायाधीश बनाया जाए। गौरतलब है कि उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एस.आर. बन्नुरमत अगले कुछ दिनों में ही अवकाश ग्रहण कर पदमुक्त होने वाले हैं। उनके स्थान पर पदस्थ होने वाले उम्मीदवारों में से अधिकतर के खिलाफ कई तरह के आरोप लगे हुए हैं। श्री अय्यर ने इसी के चलते यह अपील की है।



    हैती के भूकंप के बाद ओबामा द्वारा दी गई सहायता और मदद की भावना के चलते उनकी लोकप्रियता का ग्राफ अचानक बढ़ गया है। ओबामा ने अपने कार्यकाल का एक वर्ष औसतन 50 फीसदी लोकप्रियता के साथ पूरा किया है। हाल ही के गैलप सर्वे में वाशिंगटन में जारी रिपोर्ट के अनुसार 57 फीसदी लोगों ने उन्हें इस भावना के लिए सराहा है। जबकि सीएनएन और ओपिनियन रिसर्च ने ओबामा के कार्यकाल की लोकप्रियता को 51 फीसदी और क्विनिपियाक ने 45 फीसदी बताया है। इसी क्रम में एबीसी न्यूज और वाशिंगटन पोस्ट के हिसाब से 53 फीसदी लोग ओबामा से खुश हैं।

    20 जनवरी 2010



    विश्व मंच पर भारत और भारतीयों के बढ़ते दबदबे के बीच ब्रिटेन के प्रधानमंत्री गॉर्डन ब्राउन ने कहा है कि भारतीयों के बिना ब्रिटेन अधूरा है। उन्होंने लंदन में यह भी कहा कि भारत के साथ उनके मजबूत संबंधों और भारतीय समुदाय के लोगों के योगदान के बिना ब्रिटेन अपने मुकाम पर कायम नहीं रह सकेगा। गौरतलब है कि भारतीय गणतंत्र की 60वीं वर्षगांठ से पहले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने एक दैनिक समाचार-पत्र में गणतंत्र दिवस विशेषांक के लिये लेख लिखकर भी अपनी भावनाओं को जताया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से लिखा है कि भारतीय गणतंत्र दिवस के समारोह में शामिल होना उनके लिए खुशी और सम्मान की बात है।



    लंबे समय से डेमोक्रेट पार्टी के कब्जे में रही सीनेट की मैसाचुसेट्स सीट पर जीत हासिल कर रिपब्लिकन पार्टी ने बराक ओबामा की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इससे राष्ट्रपति के रूप में एक साल पूरा कर रहे बराक ओबामा के स्वास्थ्य संबंधी विधेयक की संभावनाओं को झटका लगा है। चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार स्कॉट ब्राउन को 52 फीसदी मत मिले जबकि डेमोक्रेट उम्मीदवार मार्था कोकाले को 47 फीसदी। ब्राउन की जीत से डेमोक्रेट्स से सीनेट में बहुमत की स्थिति छिन गई है जो कि स्वास्थ्य विधेयक के पारित होने के लिए जरूरी थी।



    विदेश मंत्री एस.एम. कृष्णा ने नई दिल्ली में कहा कि ऑस्ट्रेलिया में भारतीयों पर लगातार हमले द्विपक्षीय संबंधों के लिए शुभ नहीं हैं। मेलबोर्न में एक और भारतीय पर हमले की प्रतिक्रिया में उन्होंने कहा कि इस घटना के मामले में ऑस्ट्रेलिया में भारतीय उच्चायुक्त की रिपोर्ट मिलने की उम्मीद कर रहे हैं। इसके बाद ही वह कुछ कहने की स्थिति में होंगे। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ महीनों में भारतीयों पर जानलेवा हमले की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है जिसके चलते दोनों देशों के राजनीतिक संबंधों में खटास भी आ गई है।

    21 जनवरी 2010



    अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने वाशिंगटन में कहा कि अमेरिका हैती की समस्या का समाधान जरूर करेगा। हालांकि उसकी मंशा हैती पर धाक जमाना नहीं है। गौरतलब है कि पिछले दिनों एक समाचार चैनल ने यह प्रसारित किया था कि अमेरिका हैती पर नियंत्रण करना चाहता है इसलिए इन दिनों हैती को भरपूर मदद कर रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, हम हैती की सरकार के साथ काम करने के प्रति बहुत सावधानी बरत रहे हैं। उल्लेखनीय है कि ओबामा ने हैती में राहत और बचाव अभियान के लिए 10 हजार से अधिक सैनिक और कई जहाज वहां भेजे हैं।



    अमेरिकी बच्चों में बढ़ते मोटापे से अमेरिका में चिंता की लहर है। प्रथम महिला मिशेल ओबामा ने इसे अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ा खतरा बताते हुए एक अभियान चलाने का निर्णय लिया है। उन्होंने इसके लिए देश भर के मेयर से मदद करने की अपील की है। एक अध्ययन का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि धूम्रपान की तुलना में मोटापा अमेरिका के स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा हो सकता है। मिशेल ने कहा कि अगर मोटापे की यही रफ्तार रही तो 10 साल में सभी अमेरिकियों में लगभग 50 फीसदी मोटापे का शिकार होंगे।



    जलवायु विशेषज्ञों के संयुक्त राष्ट्र पैनल के प्रमुख आर.के. पचौरी ने भावी पीढ़ी के लिए पर्यावरण और जलवायु संरक्षण हेतु आधारभूत स्तर पर ठोस कार्रवाई की जरूरत पर बल दिया है। द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट (टेरी) के महानिदेशक राजेन्द्र कुमार पचौरी ने दुबई में कहा कि हमारी निष्क्रियता का खामियाजा आने वाले समय में हमारी पीढ़ी को ही भुगतना होगा। इस मौके पर यूएई के पर्यावरण और जल मंत्री राशिद अहमद बिन फहद ने आर्थिक कोषों की उपलब्धता की प्रक्रिया को सरल बनाने पर जोर दिया है।

    22 जनवरी 2010



    प्रसिद्ध समाजवादी नेता और छोटे लोहिया कहे जाने वाले राज्यसभा सदस्य श्री जनेश्वर मिश्र का इलाहाबाद में निधन हो गया। श्री मिश्र 77 साल के थे। वे समाजवादी पार्टी के उपाध्यक्ष भी थे। पांच अगस्त 1933 को बलिया में जन्मे मिश्र कानूनविद् भी माने जाते रहे। समाजवाद के प्रति प्रतिबद्धता के कारण उन्हें छोटे लोहिया भी कहा जाता था। श्री मिश्र पहली बार 1994 में राज्यसभा के सदस्य चुने गये थे। श्री मिश्र चार बार लोकसभा के सदस्य रहे। उन्होंने समाजवादी आंदोलन को अपना पूरा जीवन समर्पित किया था।



    देश के चार राज्यों पंजाब, झारखंड, महाराष्ट्र और आंध्रप्रदेश में राज्यपालों ने पदभार संभाल लिया है। श्री शिवराज पाटिल ने पंजाब, श्री कातेकल शंकर नारायणन ने महाराष्ट्र श्री एम.एच. फारुक ने झारखंड के नये राज्यपाल के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ लेकर पदभार ग्रहण किया। चंडीगढ़ में पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री श्री शिवराज पाटिल ने पंजाब के 33वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। वहीं रांची में झारखंड उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश ज्ञान सुधा मिश्रा ने राजभवन में श्री फारुक को शपथ दिलाई।



    वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल प्रदीप वी. नाईक ने बेंगलूर में कहा कि 126 बहुउद्देशीय लड़ाकू विमानों के उन्नयन का काम इस वर्ष अप्रैल तक पूरा कर लिया जायेगा। उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वायुसेना विभिन्न कंपनियों द्वारा तैयार ऐसे विमानों के छह मॉडलों के उन्नयन प्रक्रिया में लगी है। साथ ही स्पष्ट किया कि यह उन्नयन अप्रैल तक पूरा हो जायेगा। वायुसेना प्रमुख ने यह भी कहा कि पांचवीं पीढ़ी के विमानों के अधिग्रहण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि भारतीय वायुसेना दो वर्ष के भीतर नेटवर्क केंद्रित बल के रूप में उभरेगा।


    [B][COLOR="Magenta"]LOVE ALL SERVE ALL[/COLOR][/B]

  7. #17
    Not too shy to talk saarthak's Avatar
    Join Date
    Jan 2010
    Location
    india
    Posts
    103

    Thumbs up Re: WEEKLY UPDATED CURRENT AFFAIRS from NOVEMBER 2009 ONWARDS....(HINDI)

    JANUARY-2010 continues....




    23 जनवरी 2010


    लिट्टे के सफाए के बाद श्रीलंका में पहली बार हो रहे राष्ट्रपति चुनाव के प्रचार का समय समाप्त हो गया है। राष्ट्रपति पद के लिए मतदान 26 जनवरी को होगा। चुनाव मैदान में प्रमुख उम्मीदवार राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे और पूर्व सेनाध्यक्ष सरत फोंसेका हैं। दोनों में कांटे की टक्कर बतायी जा रही है। अमेरिका, संयुक्त राष्ट्र और यूरोपीय संघ ने चुनाव के दौरान शांति की अपील की है। गौरतलब है कि 37 साल बाद चुनावों में लिट्टे के आतंक का साया नहीं है। वाशिंगटन स्थित मानवाधिकार संगठन फ्रीडम हाउस ने श्रीलंका सरकार से लोकतांत्रिक मानदंडों का सख्ती से पालन करने का आग्रह किया है।





    ग्वांतानामो में कैदियों को बिना मुकदमा चलाए ही रखे जाने की निंदा मानवाधिकार के लिए काम करने वाली संस्था ने की है। अमेरिकन सिविल लिबर्टीज यूनियन (एसीएलयू) ने कहा है कि यह न केवल गैरकानूनी है बल्कि अमानवीय भी है। अमेरिका के विधि मंत्रालय ने इन्हें खतरनाक करार देते हुए रिहाई का विरोध किया है। मंत्रालय का कहना है कि उन पर मुकदमा भी नहीं चलाया जाना चाहिए क्योंकि सबूत अमेरिकी अदालत के लिहाज से काफी कम हैं।





    महिला और बाल विकास मंत्रालय की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि पिछले दस सालों में कई क्षेत्रों में महिलाओं की स्थिति सुधरी है। आर्थिक भागीदारी और निर्णय के मामले में देश भर में मध्यप्रदेश सबसे आगे है। राज्यों के इस विकास से महिलाओं का जीवन स्तर भी सुधरा है। महिला सशक्तीकरण उपायों ने ही महिलाओं की स्थिति में तेजी से प्रगति लाई है। दिल्ली में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार 2006 में 0.564 जीईएम स्कोर के साथ दिल्ली शीर्ष पर थी। गौरतलब है कि राजनीतिक हिस्सेदारी, निर्णय लेने की ताकत, आर्थिक भागीदारी और आर्थिक संसाधनों पर महिलाओं के अधिकार के आधार पर जीईएम स्कोर जोड़ा जाता है।



    24 जनवरी 2010


    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने अगली पीढ़ी के प्रक्षेपक यान जीएसएलवी मार्क-3 के विकास की दिशा में एक और सफलता हासिल कर ली है। इसरो ने इस यान के लिए ठोस ईंधन वाले 'एस-200' बूस्टर का सफल परीक्षण करने के बाद चेन्नई में यह बताया। उसने यह परीक्षण श्री हरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में किया। 200 टन वजनी यह बूस्टर दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ठोस ईंधन वाला बूस्टर है। इसके तैयार हो जाने पर इसरो अंतरिक्ष में चार टन वजनी उपग्रह भेज सकेगा।





    प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कोपन- हेगन सम्मेलन में हुई सहमति के मुताबिक उत्सर्जन लक्ष्यों और अन्य कदमों के लिए 31 जनवरी तक की समय सीमा का विरोध किया है। उन्होंने तय शुदा समय के लिए बनाए जाने वाले दबाव की भी आलोचना की है। उधर भारत समेत चीन, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका ने कोपनहेगन संधि को समर्थन देते हुए 31 जनवरी की समय सीमा का पालन करने की घोषणा की है। श्री सिंह ने इस समझौते में शामिल कुछ प्रावधानों की वैधानिक स्थिति पर भी सवाल उठाया है।





    पृथ्वी से हजारों मील दूर सुदूर अंतरिक्ष में स्थापित इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में बैठे अंतरिक्ष यात्रियों को भी इंटरनेट की सुविधा मुहैया करा दी गई है। इस सुविधा के लिए क्रू सपोर्ट लैन नाम की वायरलैस तकनीक का इस्तेमाल किया जायेगा। इस सुविधा से अंतरिक्ष यात्री धरती पर अपने सहयोगी साथियों, परिवार और मित्रों को मेल कर सकेंगे। इसके लिए अंतरिक्ष स्टेशन को केयू-बैंड हाई स्पीड डेटा नेटवर्क से जोड़ा गया है। इसके तहत अंतरिक्ष यात्री धरती पर रखे मेन सर्वर से जुड़े होते हैं।


    25 जनवरी 2010


    61वें गणतंत्र दिवस की सभी तैयारियां देश भर में जारी हैं। सुरक्षा के इंतजाम चाक-चौबंद कर दिए गए हैं। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील राष्ट्रध्वज फहराकर परेड का शुभारंभ करेंगी। उनके साथ दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति लीम्युंग-बाक मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। विजय चौक से लाल किले तक परेड के आठ किलोमीटर रास्ते के चप्पे-चप्पे पर 15 हजार जवान तैनात किए गए हैं। इमारतों पर स्नाइपर्स और मोबाइल हिट टीम की तैनाती की गई है।





    उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले लगभग दो लाख छात्रों को राहत प्रदान करते हुए उच्चतम न्यायालय ने नई दिल्ली में केंद्र सरकार को निर्देश दिए हैं। इसमें कहा गया है कि मान्यता समाप्त होने के खतरे का सामना करने वाले 44 डीम्ड विश्वविद्यालयों के दर्जे यथास्थिति बने रहेंगे। साथ ही सरकार को वह रिपोर्ट भी पेश करने के लिये कहा है जिसके तहत इन्हें डीम्ड का दर्जा मिला था। इनकी समीक्षा रिपोर्ट भी पेश करने के निर्देश सरकार को दिए हैं। गौरतलब है कि सरकार ने कुछ दिन पहले उच्चतम न्यायालय में एक हलफनामा दायर करके एक कार्यबल की ओर से डीम्ड विश्व-विद्यालयों की मान्यता समाप्त करने का अनुरोध किया था।




    केन्द्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी के उस बयान को बेहद 'गैर जिम्मेदाराना' करार दिया है जिसमें उन्होंने कहा था कि उनका देश इस बात की गारंटी नहीं दे सकता कि मुम्बई हमले की पुनरावृत्ति नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के इस बयान से भारत खुश नहीं है। गौरतलब है कि पिछले दिनों पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने सार्वजनिक रूप से भारत को दोनों देशों के बीच आतंकवाद को लेकर विवादास्पद बयान दिया था जिसके चलते भारतीय केंद्रीय गृह मंत्री ने यह बयान दिया है।


    26 जनवरी 2010



    भारतीयों पर ऑस्ट्रेलिया में हो रहे हमलों को रोकने में विफल ऑस्ट्रेलिया सरकार की मदद शेन वार्न कर सकते हैं। इसके लिए विक्टोरिया के प्रधानमंत्री जॉन ब्रुम्बी ने महान स्पिन गेंदबाज शेन वार्न से मदद मांगी है। उन्होंने उम्मीद जतायी है कि वार्न के हस्तक्षेप से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इन हमलों से पैदा हुआ तनाव कम होगा। उधर वार्न ने मेलबर्न में कहा कि अगर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कोई मदद हो सकती होगी तो वह ईमानदारी से इसके लिए प्रयास करेंगे। हालांकि ब्रुम्बी ने स्वीकार किया कि भारतीयों पर हमले ने कुछ हद तक द्विपक्षीय रिश्तों पर नुकसान पहुँचाया है।




    विनाशकारी भूकंप की विभीषिका झेल चुके कैरेबियाई देश हैती में फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.5 मापी गयी है। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से हैती में भूकंप विनाशकारी स्वरूप में नजर आ रहा है। पहले बड़े और विनाशकारी भूकंप के बाद यह तीसरा झटका है, हालांकि दूसरे झटके में कोई बड़ी हानि नहीं हुई थी। लेकिन वाशिंगटन में बराक ओबामा ने कहा है कि हैती में जानमाल की सुरक्षा उनके देश की प्राथमिकता में शामिल है। उनका देश बराबर इस पर नजर रखे हुए है।





    राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने देश में बढ़ती महंगाई पर चिन्ता व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार से कृषि उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और दूसरी हरित क्रांति की दिशा में तुरंत कदम उठाने को कहा है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि दूसरी हरित क्रांति की दिशा में तुरंत कदम उठाये जाने की आवश्यकता है। उन्होंने आतंकवाद की चुनौतियों और विश्व शांति के महत्व को भी अपने संबोधन में रेखांकित किया। राष्ट्रपति ने अपने भाषण में वर्ष 2020 के लिए निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने के लिए अभी से जुट जाने, गांव और शहर के बीच खाई कम करने, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का मिलकर सामना करनेे की आवश्यकता पर जोर दिया!


    27 जनवरी 2010


    प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह ने महिन्दा राजपक्षे को दोबारा श्रीलंका का राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी है। डॉक्टर सिंह ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि राजपक्षे के नेतृत्व में श्रीलंका में दीर्घकालिक शांति का माहौल कायम होगा। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में लिखा कि श्रीलंका का दोबारा राष्ट्रपति चुने जाने पर आप बधाई स्वीकार करें। साथ ही उन्होंने भारत और श्रीलंका आने वाले वर्षों में अपने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूती प्रदान करेंगे तथा बहुआयामी संबंध स्थापित करेंगे।



    भारतीय चुनाव प्रक्रिया में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और फोटो परिचय पत्र (ईपीआईसी) सिस्टम का रूस अध्ययन कर रहा है। यह कहना है रूस के चुनाव आयोग प्रमुख ब्लादिमिर चुरोव का। श्री चुरोव ने नई दिल्ली में बताया कि ईवीएम मतपत्र की तुलना में काफी सस्ता पड़ता है। रूस में वोटिंग के लिए इस प्रकार का सिस्टम नहीं है। गौरतलब है कि भारतीय चुनाव पद्धति का अध्ययन करने के लिए एक दल रूस से भारत आया हुआ है।



    घातक इंफ्लूएंजा ए (एच1एन1) यानि स्वाइन फ्लू के विश्व महामारी का रूप धारण करने के बाद पिछले 10 महीने में दुनिया भर में इससे मरने वालों की संख्या 14 हजार 142 हो गई है। इसमें करीब 50 प्रतिशत अकेले अमेरिकी क्षेत्र से हैं। नई दिल्ली में स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इस रोग के संबंध में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें इससे पीड़ित होने वाले देश के आंकड़ों की जानकारी दी गई है। 30 दिसंबर को जारी आंकड़ों में इस रोग से मरने वालों की संख्या 12,220 बताई गई थी।


    28 जनवरी 2010


    अमेरिकी रक्षा मंत्री रॉबर्ट गेट्स ने भारत से कहा है कि वह अफगानिस्तान में अपनी गतिविधियों को लेकर पाकिस्तान से पारदर्शिता बरते। अमेरिकी रक्षा विभाग के प्रवक्ता जियोफ मोरेल ने वाशिंगटन में कहा कि गेट्स ने भारतीय नेताओं से यह चर्चा हालिया भारत यात्रा के दौरान की। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान का दौरा भी किया था। मोरेल ने कहा कि यह बिलकुल स्पष्ट है कि भारत ने अफगानिस्तान की वित्तीय मदद भी की है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने इस संबंध में दोनों देशों के बीच खुली बातचीत की दरकार भी की है।



    भारत-चीन सीमा पर मोर्चा संभालने के लिए भारत तिब्बत सीमा पुलिस की पहली महिला बटालियन सीमा पर तैनाती के लिए तैयार है। प्रशिक्षण के बाद 209 महिला सैनिक आईटीबीपी का हिस्सा बनी हैं। चंडीगढ़ से 25 किलोमीटर दूर हरियाणा के समीप भानू में आइटीबीपी के प्रशिक्षण शिविर में पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया है। गौरतलब है कि आईटीबीपी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास तैनात की जाने वाली यह पहली महिला बटालियन होगी। आईटीबीपी के कमांडेंट ईश्वर सिंह दूहान ने बताया कि पिछले साल केंद्र सरकार ने आईटीबीपी के लिए पहली महिला बटालियन के गठन की मंजूरी दी थी।



    तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के बावजूद भारत प्रदूषण को नियंत्रित करने में काफी हद तक सफल रहा है। एनवॉयरमेंट परफॉर्मेंस इंडेक्स (ईपीआई) 2010 में प्रदूषण नियंत्रण के मामले में भारत को 123वें स्थान पर रखा गया है। वाशिंगटन में विश्व आर्थिक मंच की सालाना बैठक 2010 में इस रिपोर्ट को जारी किया गया है। इसमें प्रदूषण नियंत्रण के प्रभावी कारकों के आधार पर दुनिया भर के 163 विकसित और विकाससील देशों को शामिल किया गया है। सूची के लिए विशेषज्ञों ने पर्यावरणीय स्वास्थ्य, वायु गुणवत्ता, जल संसाधन प्रबंधन, जैव विविधता और प्राकृतिक आवास, वानिकी, मत्स्य पालन सहित दस श्रेणियों में 163 देशों को विभाजित किया गया था।


    29 जनवरी 2010


    अमेरिका के समुन्नत नवीनतम युद्धक विमानों के जवाब में रूस ने नये स्टील्थ युद्धक विमान की उड़ान परीक्षण में सफलता प्राप्त कर ली है। मास्को में विमान निर्माता सुखोई की प्रवक्ता ओल्गा कायुकोवा ने बताया कि विमान का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा। पहली उड़ान पर यह सभी की उम्मीदों पर खरा उतरा है। रूसी युद्धक विमानों में पांचवीं पीढ़ी के इस नये लड़ाकू विमान ने 45 मिनिट तक उड़ान भरी। विश्लेषकों का मानना है कि रूसी वायुसेना में नये विमानों का पहला बेड़ा प्राप्त करने में पांच से सात वर्ष लगेंगे। यह युद्धक विमान अत्याधुनिक तकनीक से लैस हैं।



    तालिबान के नेता अफगानिस्तान सरकार के शांति वार्ता के प्रस्ताव पर जल्दी ही फैसला लेंगे। तालिबान के प्रवक्ता कारी मोहम्मद यूसुफ ने काबुल में कहा कि तालिबानी सरगना मुल्ला उमर की शांति में कोई दिलचस्पी नहीं है। हालांकि अफगान राष्ट्रपति हामिद करजई ने देश में नौ वर्षों से जारी संघर्ष को खत्म कराने के प्रयासों के तहत तालिबान के नेतृत्व को शांति परिषद की बैठक में आमंत्रित किया है। लेकिन अब करजई पर अफगान में शांति बनाने का दबाव बढ़ गया है, जिसके चलते उन्होंने शांति वार्ता कराने का फैसला लिया है।



    सेना प्रमुख दीपक कपूर ने सेवा के दौरान विकलांगता होने के कारण पेंशन में 20 प्रतिशत बढ़ोत्तरी को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। पिछले सात जुलाई में अमेरिका में आतंकवादी विरोधी अभियान के प्रदर्शन के दौरान तोपों की आवाज के कारण श्री कपूर के कान में आंशिक विकलांगता आ गई थी।


    [B][COLOR="Magenta"]LOVE ALL SERVE ALL[/COLOR][/B]

  8. #18
    Trying to break the Silence
    Join Date
    May 2009
    Location
    bangalore
    Posts
    6

    Default Re: WEEKLY UPDATED CURRENT AFFAIRS from NOVEMBER 2009 ONWARDS....(HINDI)

    Hi, take a look at this page which has current affairs very well analysed in q&a format: current affairs CSE Blog

    Hope this helps someone.

+ Reply to Thread
Page 2 of 2 FirstFirst 1 2

Thread Information

Users Browsing this Thread

There are currently 1 users browsing this thread. (0 members and 1 guests)

     

Similar Threads

  1. [My Tips] Preparing current affairs & Essay from Newspaper
    By mrunal in forum Prelims General Discussions
    Replies: 13
    Last Post: 12-22-2009, 12:28 AM
  2. current affairs for prelims 2009
    By tkashish in forum Chit-Chat
    Replies: 0
    Last Post: 04-24-2009, 04:48 PM
  3. indian constitution by DD basu
    By krish in forum Indian Polity Wiki
    Replies: 3
    Last Post: 10-13-2008, 03:32 PM
  4. Ocean currents
    By sivaharimani in forum Geography
    Replies: 5
    Last Post: 09-10-2008, 02:58 PM
  5. Current Affairs Game....!!!
    By sivakumar1.d in forum Current Issues
    Replies: 73
    Last Post: 02-08-2008, 02:35 AM

Bookmarks

Bookmarks

Posting Permissions

  • You may not post new threads
  • You may not post replies
  • You may not post attachments
  • You may not edit your posts

1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 32 33 34 35 36 37 38 39 40 41 42 43 44 45 46 47 48 49 50 51 52 53 54 55 56 57 58 59 60 61 62 63 64 65 66 67 68 69 70 71 72 73 74 75 76 77 78 79 80 81 82 83 84 85 86 87 88 89 90